जीवन को सुखमय बनाने के लिए करें श्रेष्ठ कर्म: डॉ. सत्यपाल सिंह
जीवन को सुखमय बनाने के लिए करें श्रेष्ठ कर्म: डॉ. सत्यपाल सिंह

जीवन को सुखमय बनाने के लिए करें श्रेष्ठ कर्म: डॉ. सत्यपाल सिंह

बागपत, 30 अक्टूबर (हि.स.)। जिले के बिनौली थाना क्षेत्र के धनौरा सिल्वरनगर के इंटरमीडिएट कालेज में शुक्रवार को सम्मान समारोह का आयोजन हुआ, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में अमूल्य योगदान देने वाली विभूतियों को सम्मानित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह ने कहा कि अच्छे कार्य करने वालों का सम्मान जरूरी है। यज्ञ करने वाले व दान करने वालोंं को जीवन मेंं सुख शांति जरूर मिलती है। अपने जीवन को सुखमय बनाने के लिए हमें श्रेष्ठ कर्म और पुरुषार्थ करने पड़ेंगे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र का विकास करना, यहां के युवाओं का भविष्य बनाना ही उनका मकसद है। पिछले 50 वर्षों में इस क्षेत्र के जो हालात बिगड़े हैं, उसके लिए यहां के पूर्व प्रतिनिधि जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र के लोगों को भी अपना हित सोचना विचार करना चाहिए। समाज क्षेत्र का उत्थान महर्षि दयानन्द की वैदिक विचारधारा को आत्मसात करके हो सकता है। उन्होंने कहा कि बच्चों को अच्छी शिक्षा उपलब्ध हो तो क्षेत्र का विकास होगा। इसके लिए शिक्षकों को अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करें। समारोह में उन्होंने शिक्षा, कृषि, चिकित्सा, समाजसेवा आदि क्षेत्रों में अमूल्य योगदान देने वाली विभूतियों को स्मृति चिह्न व शाल देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर स्व.गौरव पांचाल स्मृति में गरीब व कमजोर महिलाओं व लोगो को विशिष्ट अतिथि शिक्षविद डॉ. वेदप्रकाश पांचाल ने सिलाई मशीन व कंबल वितरण किया। अध्यक्षता भोपाल सिंह व संचालन प्रधानाचार्य सुशील चौधरी ने की। हिन्दुस्थान समाचार/गौरव/उपेन्द्र/संजय-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in