जिला प्रशासन का जिला जेल पर आकस्मिक छापा, मचा हड़कंप
जिला प्रशासन का जिला जेल पर आकस्मिक छापा, मचा हड़कंप

जिला प्रशासन का जिला जेल पर आकस्मिक छापा, मचा हड़कंप

जौनपुर, 24 दिसम्बर (हि.स.)। जिले में बढ़ रही आपराधिक गतिविधियों को देखते हुए गुरुवार शाम जिला जेल में जिला जज मदन पाल सिंह, जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक राज करन नय्यर सहित विभिन्न थानों के भारी मात्रा में पहुंची फोर्स ने जिला जेल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान जेल में अफरा-तफरी मच गयी। हालांकि अधिकारियों को जेल में कोई भी संदिग्ध चीज नहीं मिली है। इस पर जेल प्रशासन ने राहत की सांस ली। जेल निरक्षण के उपरांत जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि आज जिला जेल का औचक निरीक्षण किया गया है। इस दौरान कैदियों से बातचीत किया गया है। उनकी समस्याओं को सुना गया है। जेल के सभी कैमरे ठीक चल रहे हैं। लोगों को निर्देशित किया गया है कि जेल के अंदर कोई भी आपत्तिजनक वस्तु मोबाइल का प्रयोग न हो। जेल में जैमर लगाए जाने के लिए शासन से जैसे ही प्रस्ताव मिलेगा, लगा दिया जाएगा।। सभी व्यवस्थाएं ठीक मिली है। समय-समय पर जिला जेल का निरीक्षण किया जाता है। हालांकि आज कोई भी संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं है। सारी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से चल रही है।इस दौरान जेल अधीक्षक राजकुमार भी मौजूद रहे। हिन्दुस्थान समाचार /विश्वप्रकाश-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in