जनसंख्या पर कठोर नियंत्रण के बाद ही अखंड और विश्वगुरु बनेगा भारत: इन्द्रेश कुमार
जनसंख्या पर कठोर नियंत्रण के बाद ही अखंड और विश्वगुरु बनेगा भारत: इन्द्रेश कुमार

जनसंख्या पर कठोर नियंत्रण के बाद ही अखंड और विश्वगुरु बनेगा भारत: इन्द्रेश कुमार

- जाति, धर्म, क्षेत्र और भाषा से ऊपर उठ कर कठोर जनसंख्या नियन्त्रण कानून बना कर ही देश को विकसित किया जा सकता है हापुड़, 11 अक्टूबर (हि. स.)। जनसंख्या समाधान फाउन्डेशन की रविवार को आयोजित आॅन लाइन बैठक में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य इन्द्रेश कुमार ने कहा कि देश में बढ़ती बेरोजगारी, भुखमरी और गरीबी का मूल कारण देश की बढ़ती जनसंख्या है। इस समस्या का समाधान करने के बाद ही भारत अखंड और विश्वगुरु बन पाएगा। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य और संगठन के मुख्य संरक्षक डा. इन्द्रेश कुमार रविवार को फाउन्डेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल चैधरी द्वारा आयोजित आॅन लाइन बैठक में बोल रहे थे। इस बैठक के माध्यम से देश भर के 22 राज्यों में उपस्थित फाउन्डेशन के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जनसंख्या पर कठोर नियन्त्रण से ही हम भारत को विकसित राष्ट्रों की श्रेणी में ला सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस समस्या का समाधान जाति, धर्म, क्षेत्र और भाषा से ऊपर उठ कर कठोर जनसंख्या नियन्त्रण कानून बना कर ही किया जा सकता है। डा. इन्द्रेश कुमार ने कहा कि कोरोना महामारी ने सिद्ध कर दिया है कि भारत के सामने उसकी जनसंख्या एक भीषण चुनौती है। भारत विश्व की लगभग 18 प्रतिशत जनसंख्या का भार वहन कर रहा है, जबकि जनसंख्या के अनुपात में उसका भूभाग बहुत कम अर्थात 2.4 प्रतिशत और जल चार प्रतिशत है। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर देशभर के जिला मुख्यालयों के कार्यकर्ताओं ने अपने जनपद के जिलाधिकारियों के माध्यम से प्रधानमंत्री को जनसंख्या नियंत्रण के लिए ज्ञापन भेज कर बेहद सराहनीय कार्य किया है। उन्होंने कहा कि चीन और पाकिस्तान की विस्तारवादी सोच के द्वारा उत्पन्न संकट का समाधान देश के समस्त नागरिकों की एकजुटता और दृढ़ता है। उन्होंने कहा कि पूरा देश भारतीय सेना के साथ खड़ा है। देश के इस समर्थन और अपनी के कारण ही हमारी सेना अपने किसी भी शत्रु को सबक सिखाने में पूरी तरह सक्षम हैै। महजबवाद और जातिवाद की गहराती जड़ें देश के लिए अत्यन्त खतरनाक हैं। भारत को अखंड बनाने और हिन्दू संस्कृति को पूरे विश्व में पहुंचाने के लिए हमें महजबवाद और जातिवाद से ऊपर उठना होगा। उन्हें विश्वास है कि अब शीघ्र ही देश में जनसंख्या नियन्त्रण कानून लागू हो सकेगा। हिन्दुस्थान समाचार/ विनम्र व्रत त्यागी/रामानुज-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in