जनपद देवरिया में दो नवीन पुलिस थाना स्थापना की स्वीकृति

  जनपद देवरिया में दो नवीन पुलिस थाना स्थापना की स्वीकृति
जनपद देवरिया में दो नवीन पुलिस थाना स्थापना की स्वीकृति

लखनऊ, 16 दिसम्बर (हि.स.)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में सुदृढ़ कानून-व्यवस्था और आम जनमानस को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के प्रयासों के क्रम को जारी रखते हुए जनपद देवरिया में दो नवीन पुलिस थाना की स्थापना के आदेश दिए हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से बुधवार को ट्वीट के माध्यम से यह जानकारी गयी है। ट्वीट के अनुसार जनपद देवरिया के थाना कोतवाली के अंतर्गत ग्राम बरियारपुर में नवीन थाना बरियारपुर तथा थाना रामपुर कारखाना के अंतर्गत ग्राम मडुआडीह में नवीन थाना मडुआडीह की स्थापना की जाएगी। दो नए थानों की स्थापना से तीन लाख से अधिक की आबादी को सहूलियत होगी। हिन्दुस्थान समाचार/दीपक/मोहित-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in