चौधरी चरण सिंह के 118वें जन्मदिवस को समाजवादी पार्टी मनायेगी किसान दिवस
चौधरी चरण सिंह के 118वें जन्मदिवस को समाजवादी पार्टी मनायेगी किसान दिवस

चौधरी चरण सिंह के 118वें जन्मदिवस को समाजवादी पार्टी मनायेगी किसान दिवस

लखनऊ, 20 दिसम्बर(हि.स.)। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के 118 वें जन्मदिवस को समाजवादी पार्टी किसान दिवस के रुप में मनायेगी। उत्तर प्रदेश में चल रहे किसानों के आंदोलन को बल देने के लिए समाजवादी पार्टी ने यह निर्णय किया है। समाजवादी पार्टी की ओर से प्रति वर्ष चौधरी चरण सिंह के जन्मदिवस पर सादगी और सौहार्दपूर्ण कार्यक्रमों का आयोजन होता रहा है। इस वर्ष चौधरी चरण सिंह के जन्मदिवस पर सपा की ओर से प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्यों ने जो भी कार्यक्रम तय किये हैं, उसे वर्तमान किसान आंदोलन की रुपरेखा को मजबूत करने के लिए तय किया है। 23 दिसम्बर को किसानों के आंदोलन को बल देने वाले कार्यक्रमों को कर के सपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता सीधे तौर पर चौधरी चरण सिंह को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि देंगे। इसके अलावा सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व वरिष्ठ प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी सहित प्रमुख कार्यकर्ता सुबह के वक्त चौधरी चरण सिंह के मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें याद करेंगे। इसी प्रकार जन्मदिवस पर दिनभर के कार्यक्रम तय है। लखनऊ के अलावा प्रयागराज, प्रतापगढ़, गोरखपुर, आजमगढ़, जौनपुर, वाराणसी, कानपुर सहित विभिन्न जनपदों में समाजवादी पार्टी जन्मदिवस पर कई कार्यक्रमों को करेगी। वर्तमान समय में किसानों के हित में सपा के कार्यकर्ता कहीं साइकिल यात्रा कर रहे हैं तो कही पर प्रदर्शन कर अपनी भूमिका तय की है। हिन्दुस्थान समाचार/शरद/राजेश-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in