गोरखपुर से शुरू हुआ देव दीपोत्सव आज पूरे देश में शुरु हो गया : गिरीश मिश्र
गोरखपुर से शुरू हुआ देव दीपोत्सव आज पूरे देश में शुरु हो गया : गिरीश मिश्र

गोरखपुर से शुरू हुआ देव दीपोत्सव आज पूरे देश में शुरु हो गया : गिरीश मिश्र

- सीताकुण्ड घाट पर मंत्री ने किया दीपोत्सव का शुभारभ सुलतानपुर, 25 नवम्बर (हि.स.)। गोमती नदी के किनारे सीताकुण्ड घाट पर बुधवार की सायं ग्यारह सौ एक दीपों से जगमगकर देवोत्थान एकादशी मनायी गई। इस मौके पर मुख्य अतिथि राज्य ललित कला अकादमी के उपाध्यक्ष गिरीश मिश्र उपस्थित रहे। श्री मिश्रा ने कहा कि गोरखपुर से शुरू हुआ देवोस्थानी एकादशी दीपोत्सव आज पूरे प्रदेश में मनाया जा रहा है। इसे आगे और व्यापक रूप से संस्कार भारती मनायेगी। नदी और तालाबों के किनारे यह परम्परा आगे और बढ़ेगी। श्री प्रपन्ना महाराज ने कहा कि देवोस्थानी एकादशी का विशेष महत्व है। इसी कारण से सभी शास्त्रों में इस एकादशी का फल अमोघ पुण्य फलदाई बताया गया है। देवोस्थानी एकादशी पर बुधवार शाम को सीताकुंड घाट पर 1101 दीपों को प्रज्वलित कर दीपोत्सव कार्यक्रम किया गया। दीपोत्सव के मौके पर नगर के लोगों ने भाग लिया। सीताकुण्ड घाट पर गोमती मित्र मंडल के कार्यकर्ताओं ने सफाई अभियान से परिसर को सुंदर बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। इस मौके पर प्रंन्नाचार्य जी, कोषाध्यक्ष आरसी पांडेय, संरक्षक डॉ सीतासरन त्रिपाठी, संगठन मंत्री वीरेन्द्र भार्गव, क्षेत्रीय सदस्य प्रवीण आंजनेय, मंत्री रघुवंश मणि, मातृत्व संयोजिका उपमा शर्मा, सह संयोजक इं सच्चिदानंद सिंह, सदस्य डॉ दीपक दुबे, चंदन पांडेय आदि पदाधिकारी और कार्यकर्ता सहित सैकड़ो लोग शामिल हुए। हिन्दुस्थान समाचार/दयाशंकर/राजेश-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in