कुशीनगर में देवरिया के युवक का अपहरण, बेगूसराय से जुड़े तार

कुशीनगर में देवरिया के युवक का अपहरण, बेगूसराय से जुड़े तार
कुशीनगर में देवरिया के युवक का अपहरण, बेगूसराय से जुड़े तार

कुशीनगर,08 दिसम्बर (हि.स.)। देवरिया जिला के निवासी एक युवक के कुशीनगर जिले के कसया में अपहरण की जानकारी मिलते ही पुलिस हलकान हो उठी है। अपहरण के तार बिहार के बेगूसराय से जुड़ रहे हैं। पुलिस अधिकारी बेगूसराय पुलिस से सम्पर्क साध मामले के पर्दाफाश की कोशिशों में लगी है। पुलिस टीम बिहार भेजने के साथ सर्विलांस का भी सहारा लिया जा रहा है। देवरिया जनपद के भलुअनी कस्बा निवासी युवक प्रिंस यादव कसया में एक फाइनेंस कम्पनी में कार्य करता है। सोमवार सुबह उसने घर फोन कर जरूरी कार्य से बेगूसराय जाने की बात कही। मंगलवार सुबह उसने पुनः अपने पिता को फोन कर अपने अपहरण होने व अपहरणकर्ताओं द्वारा 50 लाख फिरौती मांगने की बात कही। जिसके बाद परिजन कसया थाना पहुंचे व पुलिस को जानकारी दी। पुलिस के सामने परिजनों से पुनः युवक से बात हुई। युवक के पिता ने रकम की व्यवस्था हो जाने की बात कही। पूछा कि रकम कहां पहुंचानी है। स्थान बाद में बताने की बात कहने के बाद काल कट हो गया और मोबाइल भी स्विच ऑफ हो गया। युवक के परिजन अनहोनी की आशंका से भयभीत हैं। इस सम्बंध में थानाध्यक्ष रामअशीष यादव का कहना है कि मामला संदिग्ध प्रतीत होता है। पुलिस वर्क आउट में लगी है। बेगूसराय पुलिस से भी सम्पर्क साधा गया है। हिन्दुस्थान समाचार/गोपाल/राजेश-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in