किसान सम्मान दिवस के रुप में मनेगा प्रधानमंत्री चै.चरण सिंह का जन्मदिवस
किसान सम्मान दिवस के रुप में मनेगा प्रधानमंत्री चै.चरण सिंह का जन्मदिवस

किसान सम्मान दिवस के रुप में मनेगा प्रधानमंत्री चै.चरण सिंह का जन्मदिवस

- कुल 72 किसानों किए जाएंगे सम्मानित झांसी,22 दिसम्बर(हि.स.)। किसानों के मद्दगार भूतपूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का जन्मदिवस किसान सम्मान दिवस के रुप में मनाए जाने की तैयारी जोरों पर है। इसकी जानकारी मुख्य विकास अधिकारी ने पत्रकारों से साझा की। मुख्य विकास अधिकारी शैलेष कुमार ने बताया कि 23 दिसम्बर को भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह का जन्म दिवस किसान सम्मान दिवस-2020 के रूप में मनाया जाएगा। इसका आयोजन जिलाधिकारी आन्द्रा वामसी की अध्यक्षता में प्रातः 11 बजे से पंडित दीनदयाल सभागार झांसी में किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में जनपद में उत्कृष्ट उत्पादन प्राप्त करने वाले कुल 72 कृषकों को सम्मानित किया जाएगा। इनमें से 32 कृषक जनपद स्तरीय एवं विकासखंड स्तर के 40 कृषकों को सम्मानित किया जाएगा। उन्होने यह भी अवगत कराया कि इस अवसर पर सबमिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन योजना अंतर्गत जनपद स्तरीय किसान मेला एवं किसान संवाद का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें कृषकों को एक ही स्थान पर समस्त विभागों की जानकारी प्राप्त होगी। साथ ही उनकी समस्याओं का समाधान हो सकेगा। हिन्दुस्थान समाचार/महेश-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in