औरैया : समाजवादी किसान घेरा कार्यक्रम के तहत चौपाल लगा सुनी समस्याएं
औरैया : समाजवादी किसान घेरा कार्यक्रम के तहत चौपाल लगा सुनी समस्याएं

औरैया : समाजवादी किसान घेरा कार्यक्रम के तहत चौपाल लगा सुनी समस्याएं

- गरीब किसान को साइकिल भेंटकर दी सहायता औरैया, 25 दिसम्बर (हि.स.)। पार्टी हाईकमान के निर्देश पर शुक्रवार को सपाइयों ने गांव-गांव जाकर समाजवादी किसान घेरा कार्यक्रम के तहत किसानों को कृषि कानून के बारे में जागरूक किया। साथ ही किसानों के बीच अलावा जलाकर घेरा में चौपाल लगाई और उनसे संवाद करते हुए गरीब किसानों को साइकिल वितरित की। इस मौके बूथ वार सपा नेताओं ने किसानों के साथ चौपाल लगाकर उनकी समस्याएं सुनकर उनका निस्तारण कराए जाने का भरोसा दिलाया। सपा जिलाध्यक्ष राजवीर यादव के नेतृत्व में पूर्व विधायक इंद्रपाल, अवधेश भदौरिया, किशोर सिंह, ओमप्रकाश ओझा ने सुरान गांव में समाजवादी किसान घेरा कार्यक्रम के तहत चौपाल लगाई। यहां पर जिलाध्यक्ष ने भरसेन गांव निवास गरीब किसान लालजी को साइकिल भेंट की। चौपाल में उन्होंने किसानों से कहा कि भारतीय जनता पार्टी उन्हें गुमराह कर रही है। कृषि बिल किसान विरोधी है। उन्होंने कहा कि सपा सरकार में किसान, गरीब व पिछले वर्ग के लोगों का हमेशा ख्याल रखा गया है। छात्र को आगे बढ़ाने के लिए रोजगार दिए गए। साथ ही सपा सरकार में युवाओं को रोजगार देने का काम किया गया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में युवा बेरोजगार घूम रहे हैं। आए दिन लूट, डकैती, हत्याएं हो रही हैं। सुरान गांव से चौपाल खत्म करने के बाद सपाइयों अपने-अपने क्षेत्र में जाकर किसानों की समस्याएं सुनी। हिन्दुस्थान समाचार/ सुनील-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in