आदर्श ब्लॉक सेवापुरी में 'राष्ट्रीय पोषण माह' का शुभारंभ, पोषण संदेशों से सम्बंधित पोस्टर सजा
आदर्श ब्लॉक सेवापुरी में 'राष्ट्रीय पोषण माह' का शुभारंभ, पोषण संदेशों से सम्बंधित पोस्टर सजा

आदर्श ब्लॉक सेवापुरी में 'राष्ट्रीय पोषण माह' का शुभारंभ, पोषण संदेशों से सम्बंधित पोस्टर सजा

वाराणसी, 08 सितम्बर (हि.स.)। वाराणसी में नीति आयोग के आदर्श विकास खण्ड सेवापुरी कार्यालय में मंगलवार को 'राष्ट्रीय पोषण माह' का शुभारंभ खण्ड विकास अधिकारी, प्रभारी चिकित्साधिकारी एवं सी.डी.पी.ओ. ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस दौरान कार्यक्रम स्थल को विभिन्न प्रकार के महत्वपूर्ण पोषण संदेशों से सम्बंधित चार्ट, पोस्टर, बैनर से सजाया गया था। आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों ने विभिन्न प्रकार के पोषक तत्वों से भरपूर खाद्य सामग्री, दालें, चना, गुड़,हरी पत्तेदार एवं अन्य मौसमी फलों व सब्जियों, पोषाहार एवं उपलब्ध अन्य पौष्टिक तत्वों को मिला कर बनाये गये व्यंजन इत्यादि से सुसज्जित पोषण स्टाल भी लगाया। गठित किशोरी पोषण सेनानी ग्रुप की किशोरी बालिकाओं द्वारा सुन्दर पोषण रंगोली बनायी गयी। कार्यक्रम में कुल 05 गर्भवती महिलाओं की गोद भराई, 05 बच्चों का अन्नप्राशन तथा 03 बच्चों का जन्मदिन केक काट कर मनाया गया। उपस्थित गर्भवती, धात्री, किशोरी एवं अन्य महिलाओं को सी.डी.पी.ओ ने स्वास्थ्य, पोषण, स्वच्छता के बारे में जानकारी दी। पोषण वाटिका का महत्व तथा घर में कम जगह होने पर भी किन-किन सब्जियों को लगा कर लाभ पा सकते हैं, इसके बारे में बताया गया। सुपरवाइजर रेनू पाण्डेय एवं लालिमा पाण्डेय ने पोषण माह में की जाने वाली विभिन्न गतिविधियों को बताया। इस अवसर पर परियोजना कार्यालय की सभी सुपरवाइजर्स, विकास खण्ड कार्यालय के कर्मचारी एवं आंगनवाड़ी कार्यकत्री, सहायक उपस्थित रहीं। हिन्दुस्थान समाचार/श्रीधर/राजेश-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in