अशोक कुमार उपाध्याय सेन्ट्रल बार के अध्यक्ष निर्वाचित
अशोक कुमार उपाध्याय सेन्ट्रल बार के अध्यक्ष निर्वाचित

अशोक कुमार उपाध्याय सेन्ट्रल बार के अध्यक्ष निर्वाचित

वाराणसी,19 दिसम्बर (हि.स.)। पूर्वांचल के सबसे प्रतिष्ठित दी सेंट्रल बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में शनिवार को मतगणना के बाद अध्यक्ष पद पर 1553 मत पाकर अशोक कुमार उपाध्याय और 1475 मत पाकर महामंत्री पद पर कन्हैया लाल पटेल निर्वाचित घोषित किये गये। एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन दीनानाथ सिंह ने बताया कि वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर सुरेश चंद्र यादव 1206 मत,उपाध्यक्ष पद पर प्रेमचंद्र मिश्र बुच्चन 1061,सुजीत पांडेय 921 दस वर्ष से अधिक,दस वर्ष से कम उपाध्यक्ष पद राजा आनंद ज्योति सिंह 1250 मत,विशाल मौर्या 1566 मत पाकर विजेता घोषित किये गये। इसी तरह संयुक्त मंत्री प्रशासन पर विनय कुमार सिंह,संयुक्त मंत्री पुस्तकालय पद पर रामसेन गुप्ता,संयुक्त मंत्री प्रकाशन निलेश मिश्र,कोषाध्यक्ष पर दुर्गा पटेल विजेता घोषित किये गये। चुनाव में 18 पदों के लिए 75 प्रत्याशियों ने दावेदारी की थी। चुनाव संपन्न कराने के लिए एल्डर्स कमेटी के सदस्यगण राधेमोहन त्रिपाठी, अजय श्रीवास्तव, शंभूशरण चौरसिया, महफूज आलम, संतोष सिंह और पर्यवेक्षकों के साथ चुनाव समिति के 75 सदस्यों ने सहयोग किया। हिन्दुस्थान समाचार/श्रीधर-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in