अदालत से बरी किया जाना, सत्य की जीत : किन्नर महामण्डलेश्वर

अदालत से बरी किया जाना, सत्य की जीत : किन्नर महामण्डलेश्वर
अदालत से बरी किया जाना, सत्य की जीत : किन्नर महामण्डलेश्वर

प्रयागराज, 30 सितम्बर (हि.स.)। किन्नर अखाड़ा प्रयागराज की महामण्डलेश्वर स्वामी कौशल्या नंद गिरि ने अयोध्या के विवादित ढांचा गिराये जाने के मामले में भाजपा-विहिप नेताओं के सीबीआई की विशेष अदालत से बरी किये जाने का स्वागत करते हुए इसे सत्य की जीत कहा है। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म की आस्था के केन्द्र बिन्दु और करोड़ों हिन्दुओं के आराध्य भगवान श्रीराम के जन्म स्थान पर आक्रमणकारियों ने कब्जा करके हजारों वर्ष तक विवाद कर दिया था। जबकि पुरातत्व की रिपोर्ट में अवशेष मंदिर के मिले थे। महामण्डलेश्वर ने कहा कि सरकार अयोध्या में शीघ्र भव्य श्रीराम मंदिर का निर्माण कराए। श्रीराम जन्म स्थान को लेकर जो लोग बेवजह विवाद कर रहे हैं। उनको अब संयम बरतना चाहिये और आगे बढ़कर मंदिर निर्माण में सहयोग करना चाहिये। किन्नर अखाड़ा के आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी महाराज ने भी फोन पर फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि एक ऐसे विवाद का अंत हो गया जो पूरी तरह से असत्य था। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि अब अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर का शीघ्र निर्माण होना चाहिये जो कि सनातन धर्म के आस्था का केन्द्र बिन्दु है। हिन्दुस्थान समाचार/विद्या कान्त/संजय-hindusthansamachar.in

Raftaar | रफ्तार
raftaar.in