youth-congress-distributed-ration-to-the-poor-on-rahul-gandhi39s-birthday
youth-congress-distributed-ration-to-the-poor-on-rahul-gandhi39s-birthday

राहुल गांधी के जन्मदिवस पर युवक कांग्रेस ने गरीबों को वितरित किया राशन

अयोध्या, 19 जून (हि.स.)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी का जन्मदिवस पर शनिवार को अयोध्या में गरीबों और कोरोना पीड़ितों को राशन वितरण करके जन्मदिन मनाया गया। नगर के चौदह कोसी परिक्रमा मार्ग पर भीखापुर स्थित मोहनराज मैरिज लॉन में युवा कांग्रेस नेता के संयोजन में राशन किट के वितरण का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में ज़रूरतमंदों को राशन किट का वितरण किया गया। युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गरीबों और असहायों को जन्मदिन के अवसर पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के दीर्घायु होने की कामना के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कांग्रेस नेता एवं विधान परिषद के सदस्य दीपक सिंह ने कहा कि राहुल जी का निर्देश था कि उनके जन्मदिवस पर कोरोना के इस काल में ज़रूरतमंदों की सेवा की जाए। उन्हें उनके ज़रूरत की चीजें उपलब्ध की जाए। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के दौर में गरीब असहाय पीड़ितों की मदद करना एक पूण्य कार्य है। कार्यक्रम के संयोजक कांग्रेस नेता शरद शुक्ला ने बताया कि विगत कई वर्षों से राहुल गांधी के जन्मदिवस पर आयोजन कर रहे हैं। विगत वर्षों में जन्मदिवस समारोह 5 दिवसीय हुआ करता था, पर कोरोना के चलते इस वर्ष कार्यक्रम को एक दिवसीय किया गया है। शरद ने कहा कि राहुल गांधी ने हमेशा से गरीबों, किसानों और कोरोना काल में असहाय हुए पीड़ितों के आश्रय के लिए ही कार्य किया है, जिस कड़ी में जन्मदिन के अवसर पर राशन वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के लिए स्वस्थ एवं दीर्घायु होने की कामना की। हिन्दुस्थान समाचार/पवन

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in