back to top
33.1 C
New Delhi
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए योगी सरकार की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हो रही सराहना

संयुक्त राष्ट्र संघ के असिस्टेंट सेक्रेटरी जनरल होलीयांग जू ने अपने संदेश में कहा है कि वाराणसी में जिला महिला अस्पताल का दौरा करने और ईविन सिस्टम को गतिमान देखकर उन्हें बहुत खुशी हुई।

लखनऊ, हिन्दुस्थान समाचार। योगी सरकार द्वारा प्रदेश में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर किये जा रहे प्रयासों की तारीफ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी होने लगी है। हाल ही में वाराणसी के जिला महिला अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंची संयुक्त राष्ट्र की टीम के वरिष्ठ सदस्य ने अस्पताल के प्रबंधन की तारीफ की है। संयुक्त राष्ट्र संघ के असिस्टेंट सेक्रेटरी जनरल होलीयांग जू ने अपने संदेश में कहा है कि वाराणसी में जिला महिला अस्पताल का दौरा करने और ईविन सिस्टम को गतिमान देखकर उन्हें बहुत खुशी हुई।

जीवन को बेहतर बनाने के लिए हो रहा प्रयास

जू ने कहा, ”यह देखकर प्रसन्नता हो रही है कि बेहद समर्पित अस्पताल प्रशासन, डॉक्टरों और सभी कर्मचारियों द्वारा लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए ई-विन प्रणाली का कितना सफल उपयोग किया जा रहा है। बता दें कि बीते मंगलवार को होलियांग जू के नेतृत्व में यूनाइटेड नेशंस डेवलपमेंट प्रोग्राम (यूएनडीपी) की अंतरराष्ट्रीय टीम ने जिला महिला चिकित्सालय स्थित वैक्सीन कोल्ड चेन प्वाइंट का निरीक्षण किया था। इस दौरान टीम ने वैक्सीन के तापमान रख-रखाव व प्रबंधन के लिए तैयार किए गए ई-विन व्यवस्था प्रणाली के बारे में संपूर्ण जानकारी ली थी।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

ऐरा का मतलब – Aira Name Meaning

Aira Name Meaning – ऐरा नाम का मतलब :...

फिल्म Bhooth Bangla एक्ट्रेस Wamiqa Gabbi के बोल्ड फोटोशूट ने हिलाया इंटरनेट, फिदा हुए फैंस

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस वामिका गब्बी (Wamiqa...

Avadh Ojha ने की नीतीश कुमार को PM बनाने की वकालत, BJP को दे डाली नसीहत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में एक बार...

हर रोज बढ़ रहा गर्मी का सितम, ऐसे रखें अपने साथ-साथ परिवार का ख्याल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिन पर दिन गर्मी बढ़ती...

Sanjay Nishad के बयान से यूपी सियासत गरम, पश्चिमी यूपी को लेकर BJP की बढ़ी टेंशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजनीति में आगामी...

45 की उम्र में भी Shweta Tiwari ढा रही है कहर, रेड साड़ी में देखें एक्ट्रेस का ये अंदाज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। श्वेता तिवारी अपनी फिटनेस से...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵