back to top
31.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

राष्ट्रद्रोही लादेन की वंशावलियों को जेल पहुंचा रही योगी सरकार : राजेश्वर सिंह

— पिछली सरकारों में बीज विकास निगम में करोड़ों के घोटाले, दोषी जाएंगे जेल कानपुर, 15 मार्च (हि.स.)। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में माफियाराज का खात्मा हो रहा है और अपराधियों पर पुलिस सख्त कार्रवाई हो रही है। पिछली सरकारों में माफियाओं का इस कदर मनोबल बढ़ा था कि पुलिस कर्मियों की हत्या करने में वह लोग पीछे नहीं हटते थे, खासकर पश्चिमांचल में। लेकिन अब पुलिस का मनोबल बढ़ा हुआ है और बराबर अपराधी पुलिस की गोली का शिकार हो रहे हैं। यही नहीं लादेन की जो वंशावली राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में लिप्त है उनको योगी सरकार जेल पहुंचाने का काम कर रही है। यह बातें सोमवार को कानपुर पहुंचे उत्तर प्रदेश बीज विकास निगम के चेयरमैन व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री राजेश्वर सिंह ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहीं। हिन्दू युवा वाहिनी से जुड़े उत्तर प्रदेश बीज विकास निगम के चेयरमैन राजेश्वर सिंह सोमवार को कानपुर पहुंचे और संगठन को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इसके बाद मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि पिछली सरकारों में बीज विकास निगम में करोड़ों के घोटाले हुए हैं। एक घोटाला पांच करोड़, दूसरा 18 करोड़ और तीसरा 23 करोड़ का है। इन घोटालों की जो जांच हो रही है उसकी मॉनिटिरिंग मैं खुद कर रहा हूं। जांच प्रक्रिया लगभग पूरी होने वाली है और इसमें पांच अधिकारियों की नौकरी जाना तय है। इसके साथ इन सभी अधिकारियों को योगी सरकार जेल भेजने का भी काम करेगी। इस दौरान मीडिया ने सवाल किया कि अधिकारी फोन नहीं उठाते तो उन्होंने फौरन अपने सरकारी नंबर से मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. अनिल मिश्रा को फोन लगाया, लेकिन फोन नहीं उठा। इस पर उन्होंने दूसरे व्यक्ति से फोन लगवाया फिर भी सीएमओ ने फोन नहीं उठाया। सीएमओ की इस लापरवाही से खफा हुए चेयरमैन ने कहा कि मुख्यमंत्री से सीएमओ की शिकायत की जाएगी। योगी सरकार जनता के हितों के लिए काम कर रही है और ऐसे अधिकारी सरकार की छवि खराब कर रहे हैं, जिन्हे पद पर नहीं बने रहना चाहिये। बताते चलें राजेश्वर सिंह हिन्दू युवा वाहिनी के महामंत्री अमित सिंह सेंगर के घर पर भी निजी कार्यों से पहुंचे थे, जहां पर मीडिया से मुखातिब हुए। हिन्दुस्थान समाचार/अजय/मोहित

Advertisementspot_img

Also Read:

नितिन नवीन को मिलेगा टाइप-8 सरकारी बंगला, जानिए कितनी बड़ी होती है कोठी और कौन-कौन सी खास सुविधाएं?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दिल्ली के लुटियंस जोन में बने सरकारी बंगले सिर्फ रहने की जगह नहीं, बल्कि सत्ता, जिम्मेदारी और व्यवस्था का प्रतीक माने...
spot_img

Latest Stories

Parth Pawar और Raj Thackrey की मुलाकात से गरमाई महाराष्ट्र की राजनीति, नए समीकरणों की अटकलें तेज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। महाराष्ट्र की राजनीति में एक नई...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵