प्रतापगढ़, 21 जून (हि.स.)। सातवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सोमवार को अटल पार्क बाबागंज में भाजपा कार्यकर्ताओं ने योग कार्यक्रम का आयोजन किया। भाजपा जिला प्रभारी नागेंद्र रघुवंशी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने विश्व को भारतीय संस्कृत की अमूल्य धरोहर विस्तार देने का कार्य किया। विश्व योग दिवस को पहली बार में ही 175 देशों के राष्ट्राध्यक्ष में सहर्ष स्वीकार किया। उन्होंने कहा कि इसमें योग गुरू रामदेव ने संत परम्परा का निर्वहन करते हुए इस क्षेत्र में अमूल्य योगदान दिया। इस दौरान सदर विधायक राजकुमार पाल, जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्र, अशोक मिश्रा, राघवेंद्र शुक्ला, ओम प्रकाश त्रिपाठी आदि मौजूद रहे । सांगीपुर में मंडल उपाध्यक्ष आलोक मिश्रा ने योग का प्रशिक्षण दिया जहां सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे। ब्लॉक सभागार पट्टी में भारतीय जनता पार्टी एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं ने योगा कर लोगों को प्रतिदिन योगा करने तथा सात्विक भोजन करके अपने शरीर दिमाग एवं मन को स्वस्थ रखने के लिए प्रेरित किया। तहसील प्रचारक पट्टी राजवर्धन, प्रेम सोनी रामचरित वर्मा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अशोक कुमार श्रीवास्तव अध्यक्ष नगर पंचायत पट्टी खेदन लाल जायसवाल मौजूद रहे। हिन्दुस्थान समाचार/दीपेन्द्र/विद्या कान्त





