back to top
23.1 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सौंदर्य विशेषज्ञ एक्सपर्ट ट्रेनर से महिलाओं ने सीखा रूप निखारने का गुर

वाराणसी, 21 मार्च (हि.स.)। महिला सशक्तिकरण सेवा समिति की पहल पर रविवार को केसरीपुर रोहनिया स्थित निजी रेस्टोरेंट के हाल में ब्यूटीशियन महा मेगा सेमिनार आयोजित किया गया। एक दिवसीय सेमिनार में सौंदर्य विशेषज्ञ एक्सपर्ट ट्रेनर पुष्पा त्रिपाठी से टिप्स लेने के लिए प्रशिक्षु महिलाओं और युवतियों में होड़ मची रही। 21 जिलों से आयी हुई दर्जनों प्रशिक्षु महिलाओं एवं बालिकाओं को एक्सपर्ट ट्रेनर ने लाइव प्रशिक्षण दिया। विशिष्ट अतिथि विभागाध्यक्ष गृह विज्ञान जगतपुर पीजी कॉलेज डॉ मोनिका सक्सेना, रुखसार (ब्यूटी एक्सपर्ट) ने भी लड़कियों को सौंदर्य को निखारने का गुर सिखाने के बाद प्रशिक्षु महिलाओं तथा बालिकाओं को प्रमाण पत्र के साथ स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। संस्था के प्रबंधक शरद कुमार गोस्वामी, उपाध्यक्ष ममता सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। सेमिनार में रतन श्रीवास्तव, राजीव कुमार गोस्वामी, उषा सिंह, संगीता विश्वकर्मा, रेनू केशरी, सविता, रेखा मौर्या, प्रेमलता आदि भी उपस्थित रहीं। हिन्दुस्थान समाचार/श्रीधर

Advertisementspot_img

Also Read:

भीड़ से दूर जन्नत का एहसास, मनाली की Hidden Lake में दिखता है प्रकृति का असली जादू

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । सर्दियों में बर्फ से ढके पहाड़, ठंडी हवा और चारों तरफ सफेदी की चादर… यही तो मनाली की असली...
spot_img

Latest Stories

हफ्ते के पहले दिन शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव, Sensex-Nifty कभी लाल तो कभी हरे निशान पर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार,...

Rajpal Yadav Birthday: पहले करते थे दर्जी का काम, फिर यूं पलटी किस्मत आज बन गए बॉलीवुड स्टार

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में सिनेमाघर...

अब आप घर पर ही बना सकती हैं हेयर कलर, अपनाएं ये ट्रिक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में लोगों...