women-cherish-family-from-daughter-to-grandmother-avnish-dixit
women-cherish-family-from-daughter-to-grandmother-avnish-dixit

बेटी से लेकर दादी बनने तक परिवार को निखारती हैं महिलाएं : अवनीश दीक्षित

— शहर का नाम रोशन करने वाली महिलाओं को प्रेस क्लब में किया गया सम्मानित कानपुर, 08 मार्च (हि.स.)। आदिकाल से परिवार के प्रति महिलाओं की जो भूमिका रही उसको समाज कभी नहीं भुला सकता, लेकिन कुछ कुरीतियां भी रहीं जिससे महिलाओं के सम्मान में ठेस पहुंचती रही। इसी को लेकर संयुक्त राष्ट्र चिंतित हुआ और सभी देशों को इस ओर ध्यान आकर्षित कराते हुए आठ मार्च को अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस घोषित कर दिया। इससे विश्व के सभी देशों में महिलाओं के अधिकारों व उनके सम्मान को लेकर होड़ मच गयी। इसी का परिणाम है कि आज महिलाएं सभी क्षेत्रों में पुरुषों के साथ कदम ताल मिलाती दिख रही हैं। वहीं बेटी से लेकर दादी बनने तक महिलाएं परिवार को बराबर निखार रही हैं। यह बातें सोमवार को कानपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष अवनीश दीक्षित ने महिला सम्मान समारोह के दौरान कहीं। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सम्मान में आज पूरे विश्व में अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा है, लेकिन जरुरत है कि महिलाओं को स्वलांबी बनाने की अग्रसर किया जाये। महिलाओं की परिवार के प्रति जो भूमिका रहती है उससे एक दिन सम्मान देने के बजाए रोजाना सम्मान दिये जाने की आवश्यकता है। महिलाओं के प्रति समाज में कुछ लोगों के बीच जो गलत धारणा है उस सोंच को बदलने की जरुरत है। वहीं कानपुर प्रेस क्लब में प्रेस क्लब अध्यक्ष अवनीश दीक्षित की अध्यक्षता में विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाली व शहर का नाम रोशन करने वाली साहसी महिलाओं को सम्मानित भी किया गया। इनमें कुछ महिलाएं पत्रकारिता के क्षेत्र मुकाम हासिल करने वाली भी रहीं। महामंत्री कुशाग्र पाण्डेय ने बताया कि सम्मानित होने वाली महिलाओं में उत्कर्ष अकादमी की निदेशक डा. अलका दीक्षित, डा. द्विवेदी, चरनजीत कौर, रजविंदर कौर, संध्या सिंह, तान्या त्रिपाठी, गीता अवस्थी, सीता देवी, महिला पत्रकारों में सौम्या मिश्रा, जेबा खान, सारिका गुप्ता, हुमा आलम, एश्वर्या द्विवेदी रहीं। इस दौरान सुनील साहू, मो. इरफान, मोहित वर्मा, दीप त्रिवेदी, नौशाद, सोनू पाण्डेय, लालू चौहान, इब्ने—हसन जैदी, दीपक सिंह आदि मौजूद रहें। हिन्दुस्थान समाचार/अजय/मोहित

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in