back to top
28.1 C
New Delhi
Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कोरोना की तीसरी लहर आने से यूपी के प्रत्येक व्यक्ति को लगेगी वैक्सीन : योगी आदित्यनाथ

— प्रदेश में युद्धस्तर पर वैक्सीनेशन का किया जा रहा है कार्य इटावा,22मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को सैफई में स्थित ग्रामीण आयुर्विज्ञान अनुसन्धान विश्वविद्यालय पहुंचकर निरीक्षण किया। सीएम ने विश्विद्यालय में निर्माणाधीन ऑक्सीजन प्लांट में लापरवाही देखकर नाराजगी व्यक्त की और प्लांट का निर्माण कार्य जल्द पूर्ण करने के निर्देश अधिकारियों को दिएं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने विश्विद्यालय के ट्रामा सेंटर में भर्ती मरीजों से मुलाकात कर उनका हालचाल जानने के बाद जिला के अधिकारियों विश्वविद्यालय के अधिकारियों के साथ एक घण्टे तक समीक्षा बैठक की। बैठक खत्म होने के बाद सीएम ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि कोरोना की तीसरी लहर आने से पहले प्रदेश के हर व्यक्ति को कोविड वैक्सीन लगवाना सरकार का लक्ष्य है। प्रदेश में वैक्सिनेशन का काम युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। प्रदेश में हेल्थवर्कर और प्रशासनिक अधिकारियों ने कोरोना वायरस पर नियंत्रण पा लिया है। केंद्र सरकार के सहयोग से पैतालीस वर्ष से अधिक के लोगों को वैक्सीन लगवाई जा रही है। वहीं राज्य सरकार के खर्चे पर अट्ठारह से चवालीस वर्षीय लोगों को वैक्सीन लगवाने के काम किया जा रहा है। जिसे जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने अन्य राजनैतिक दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में जो लोग वैक्सीन का विरोध कर रहे थे आज वही लोग वैक्सीन का समर्थन कर रहे है। सरकार में आने के बाद पहली बार सीएम योगी आदित्यनाथ ने पहली बार सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के गांव सैफई में स्थित मेडिकल यूनिवर्सिटी का निरीक्षण किया है। सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी का निरीक्षण करने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने गींजा गांव पहुंच औचक निरीक्षण किया जहां पर ग्रामीणों से बातचीत कर सीएम योगी आदित्यनाथ ने ग्रामीणों को कोरोना वायरस से बचाव के लिए जागरुक किया और ग्रामीणों से वैक्सीन लगवाने की अपील की। हिन्दुस्थान समाचार/रोहित/अजय

Advertisementspot_img

Also Read:

पिता सलीम की सेहत की जानकारी लीक होने पर भड़के सलमान खान, लीलावती अस्पताल के डॉक्टर से नाखुश

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के पिता सलीम खान अस्पताल में भर्ती हैं। उनके स्वास्थ्य को लेकर कई तरह...
spot_img

Latest Stories

OTT से लेकर सिनेमाघर तक, इस हफ्ते रिलीज होगी कई फिल्में और सीरीज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। साल की शुरुआत से ही...

Gold Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल और सोने के आज के दाम: जानिए किन शहरों में हुए बदलाव और नई कीमतें

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आज सुबह देशभर में पेट्रोल और...

1 या 2 अप्रैल कब मनाई जाएगी Hanuman Jayanti? जानें सही तारीख और पूजा विधि

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) का...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵