back to top
35.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Loksabha Election 2024: ‘राम’ को जनता देगी मौका? मेरठ में BJP ने सीटिंग सांसद का की जगह अरुण गोविल को उतारा है

मेरठ में सत्ता दल भाजपा के प्रत्याशी अरुण गोविल आईएनडीआईए गठबंधन से सुनीता वर्मा और और बसपा प्रत्याशी देवव्रत त्यागी के बीच मुकाबला माना जा रहा है। हालांकि मेरठ सीट पर कुल आठ प्रत्याशी मैदान में हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बीजेपी ने यूपी के लगभग 90 प्रतिशत सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नाम का एलान कर दिया है। कुछ सीटों पर नाम बाकी है लेकिन खास बात यह है कि बीजेपी ने मेरठ से अपने सीटिंग सांसद का टिकट काटकर रामायण सीरियल के एक्टर और राम का रोल कर चुके अरुण गोविल को मैदान में उतार दिया है।

कौन किस पार्टी से उतरा है मेरठ की सीट पर

लोकसभा चुनाव के द्वितीय चरण में शुक्रवार को मेरठ लोकसभा संसदीय क्षेत्र में मतदान होगा। अठारहवीं लोकसभा के चुनाव में इस बार मेरठ सीट भी काफी चर्चित है। मेरठ में सत्ता दल भाजपा के प्रत्याशी अरुण गोविल, आईएनडीआईए गठबंधन से सुनीता वर्मा और और बसपा प्रत्याशी देवव्रत त्यागी के बीच मुकाबला माना जा रहा है। हालांकि, मेरठ सीट पर कुल आठ प्रत्याशी मैदान में हैं।

चेहरा बदलकर झोली में सीट गिराने की कोशिश

पीएम मोदी ने अपने चुनावी अभियान की शुरुआत मेरठ से की थी। मेरठ की सीट बीजेपी के लिए काफी अहम है और पिछले चुनाव में यह सीट बीजेपी ने घिसट-घिसट कर बड़ी मुश्किल से जीती थी। इसलिए पार्टी ने राजेंद्र अग्रवाल का टिकट काटकर पॉपुलर चेहरे अरुण गोविल को उतारा है। इतना ही नहीं, गोविल घूम-घूम कर मेरठ की सड़कों पर प्रचार कर रहे हैं।

पिछले चुनाव में देखे मुश्किल हालात

पिछले लोकसभा चुनाव की बात करें तो राजेंद्र अग्रवाल ने मेरठ से महज 4729 वोटों से जीत दर्ज की थी। खास बात यह है कि केवल मेरठ कैंट विधानसभा के वोटों की वजह से ही राजेंद्र अग्रवाल जीत सके थे, वरना वह हार जाते। बसपा प्रत्याशी हाजी मोहम्मद याकूब ने पांच में से चार विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज की थी और कैंट ने भरकर वोट दिया तो राजेंद्र अग्रवाल की जीत तय हो पाई। 2014 में राजेद्र अग्रवाल ने करीब 3 लाख 32 हजार वोटों से जीत दर्ज की थी।

बीजेपी का गढ़ रही है मेरठ लोकसभा सीट

बता दें कि बीजेपी के लिए मेरठ लोकसभा सीट एक गढ़ रही है। यहां एससी के लिए कुछ विधानसभा की सीटें रिजर्व भी हैं। पार्टी 1971 से यहां 5 बार जीत चुकी है। वहीं चार बार कांग्रेस, एक बार बीएलडी, एक बार बसपा सीट अपने नाम कर चुकी है। ऐसे में इस बार इस सीट पर बीजेपी को अपना गढ़ बचाने की चुनौती भी मिल रही है।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

किसी भी जनसभा में उड़ा दूंगा…’ BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर को जान से मारने की धमकी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। गाजियाबाद के लोनी से बीजेपी विधायक नंदकिशोर गुर्जर को पाकिस्तान से धमकी भरा कॉल मिलने का मामला सामने आया है। बताया...
spot_img

Latest Stories

आज OTT पर लगेगा क्राइम पॉलीटिकल फिल्मों का ड्रामा, जानिए रिलीज होगी कौन सी फिल्म और सीरीज?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हर महीने...

Share Market: शेयर बाजार के लड़खड़ाए कदम, 435 अंक गिरा Sensex; Nifty भी 110 अंक नीचे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को...

दिल्ली-NCR में अचानक क्यों छाई धुंध? तेज गर्मी के बीच बदला मौसम का मिजाज, जानिए वजह

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Delhi और आसपास के एनसीआर इलाकों...

बोल्ड सीन करके मिली पहचान, फिल्मों से ज्यादा विवादों में रहा इस एक्ट्रेस का नाम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में बोल्डनेस और...

क्या आप भी फटे होंठ से हो गई हैं परेशान? तो घर बैठे घर बैठे ही करें इसका उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में प्रदूषण,...

Vastu Tips: घर में नहीं रूक रहा धन, हरी इलायची से करें खास उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हर व्यक्ति चाहता है कि...