back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

राजा भैया की एंट्री से राज्यसभा का चुनाव क्यों हुआ दिलचस्प, जानिए क्रास वोटिंग और राजा भैया की कहानी

Rajya Sabha elections: 27 फरवरी को होने वाला राज्यसभा चुनाव दिलचस्प हो गया है। बीजेपी ने अपना आठवां प्रत्याशी उतार दिया है। ऐसे में राजा भैया किंग मेकर बनने की भूमिका में दिख रहे हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आगामी 27 फरवरी को होने वाले राज्यसभा चुनाव में महज अब तीन दिन का वक्त बचा है। चुनाव में जीत के लिए बीजेपी और समाजवादी पार्टी ने अपनी अपनी कमर कस ली है। उत्तर प्रदेश की 10 सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए बीजेपी ने 8 जबकि समाजवादी पार्टी ने तीन उम्मीदवारों को मैदान पर उतार दिया है। आपको बता दे की इस चुनाव में सभी की नजर राजा भैया पर होगी। वह किंग मेकर की भूमिका निभा सकते हैं। यूपी विधानसभा में 403 सदस्यों वाली विधानसभा में विधायको की संख्या 403 है। संख्या बल के गणित को देखा जाए तो बीजेपी का पलड़ा भारी दिखाई दे रहा है। यानी उसके सात उम्मीदवारों का जीतना तय है।

राजा भैया किंग मेकर की भूमिका निभा रहे

यूपी राज्यसभा चुनाव में बीजेपी और समाजवादी पार्टी के अलावा जो सबसे ज्यादा सुर्खियों में है। वह है राजा भैया यानी रघुराज प्रताप सिंह, जो किंग मेकर की भूमिका में नजर आ रहे हैं। दो पार्टियों वाली जनसत्ता दल के अलावा बहुजन समाज पार्टी भी किंग मेकर की भूमिका में खड़ी है। दोनों ही पार्टियों से समर्थन पाने के लिए सपा और बीजेपी जद्दोदजहद कर रही हैं। वहीं भाजपा ने आठवां उम्मीदवार मैदान पर उतारकर चुनाव को और दिलचस्प बना दिया है। सपा के लिए तीसरी सीट पर पेंच फंसता हुआ नजर आ रहा है।

साल 2018 में थी कुछ ऐसी ही परिस्थितियां

राजा भैया की पार्टी के दो विधायकों को अपने पाले में करने के लिए पहले सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने मुलाकात की। इसके बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने मुलाकात की। दरअसल साल 2018 में कुछ ऐसी ही परिस्थितियों सामने आई थी। उस समय भाजपा की आठ और सपा की दो सीटों पर जीत मानी जा रही थी। पिछली बार की तरह बीजेपी ने दांव चलाते हुए फिर से अपना एक अतिरिक्त उम्मीदवार मैदान पर उतारा है। आपको बता दें कि 2018 में अखिलेश यादव ने समर्थन के लिए अन्य दलों के साथ मीटिंग की थी। तब राजा भैया ने अखिलेश यादव को आश्वासन दिया था कि वह उनके समर्थन में ही वोट करेंगे। लेकिन चुनाव वाले दिन राजा भैया ने पलटी मार दी और उन्होंने भाजपा को समर्थन दे दिया। जिससे भाजपा का एक प्रत्याशी जीत गया। इस बार भी राज्यसभा चुनाव में दोनों ही पार्टियों की नजरे राजा भैया पर टिकी हुई है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:

Advertisementspot_img

Also Read:

नेहरू-गांधी परिवार पर लगाए कॉम्प्रोमाइज के आरोप, कांग्रेस पर गरजे नितिन नबीन; कहा-‘एक समय था जब…’

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने बुधवार को पटना में एक कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस और नेहरू-गांधी परिवार पर तीखा...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...