Lok Sabha Election: 'सपने नहीं हकीकत बुनते हैं, तभी तो सब मोदी को चुनते हैं ' भाजपा का चुनावी कैम्पेन शुरू

Lok Sabha Election 2024: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने लोकसभा चुनाव की तैयारियां तेज कर दी है। पार्टी ने लोकसभा चुनाव को लेकर एक नया कैम्पेन शुरू किया है।
Narendra Modi
Narendra Modiraftaar.in

लखनऊ, (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने लोकसभा चुनाव की तैयारियां तेज कर दी है। पार्टी ने लोकसभा चुनाव को लेकर एक नया कैम्पेन शुरू किया है। 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले जिस प्रकार भाजपा ने 'एक बार फिर मोदी सरकार...' का नारा दिया था। उसी प्रकार इस बार 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा ने 'सपने नहीं हकीकत बुनते हैं, तभी तो सब मोदी को चुनते हैं...' का नारा दिया है।

ताकि नरेन्द्र मोदी अपनी उपलब्धियों के साथ जनता के बीच पहुंच सकें

केन्द्रीय भाजपा के साथ ही उत्तर प्रदेश इकाई ने भी गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफार्म 'एक्स' पर यह नारा पोस्ट किया है। इस नारे के साथ करीब सवा दो मिनट का एक वीडियो भी शेयर किया है। वीडिया में गरीबों को मिले पीएम आवास, उज्ज्वला गैस कनेक्शन जैसी योजनाओं को सांकेतिक रूप से दर्शाया गया है। वहीं प्रधानमंत्री मोदी को श्रमिकों पर फूल बरसाते तो कभी बच्चों से संवाद, इंजीनियरों और वैज्ञानिकों के साथ चर्चा करते दिखाया गया है। भाजपा इसके माध्यम से प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार के कार्यकाल में हुए बदलावों को दिखाने की कोशिश करेगी और जनता तक पहुंचाएगी। ताकि नरेन्द्र मोदी अपनी उपलब्धियों के साथ जनता के बीच पहुंच सकें।

पार्टी का यह नारा ही नहीं है, बल्कि हकीकत है: जेपीएस राठौर

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व उत्तर प्रदेश के सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर ने कहा कि पार्टी का यह नारा ही नहीं है, बल्कि हकीकत है। हम लोग जो कभी केवल सोचते थे, उसे उन्होंने (नरेन्द्र मोदी) हकीकत में तब्दील कर दिया है। जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 कभी हटाने की सोच नहीं सकते थे। इस पर चर्चा शुरू होते ही कई राजनीतिक दल दूसरी दिशा में मोड़ देते थे। लेकिन आज जम्मू कश्मीर 370 के बंधन से मुक्त हो गया है। प्रभु श्रीराम का भव्य मंदिर निर्माण हो गया है। भ्रष्टाचार पर नकेल लगी है। विकास के पंख लगे हैं। आज हम 2047 तक विकसित भारत का सपना पूरा करने की ओर तेजी से अग्रसर हैं। प्रधानमंत्री आज ही युवाओं से बात करते हुए तमाम ऐसी बातें कही हैं। इसलिए हम सब कहते हैं कि ‘सपने नहीं हकीकत बुनते हैं, तभी तो सब मोदी को चुनते हैं...। इस बार 2024 के लोकसभा चुनाव में भी रिकार्ड सीटों के साथ देश की सम्मानित जनता नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाएगी।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करेंwww.raftaar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in