back to top
25.1 C
New Delhi
Friday, March 27, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मेरठ के 236 गांवों में पाइप लाइन से शुरू होगी जलापूर्ति : के. बालाजी

मेरठ, 29 मई (हि.स.)। जिलाधिकारी के. बालाजी ने कहा कि मेरठ जनपद के 236 गांवों में पाइप लाइन के जरिए जलापूर्ति शुरू होगी। जल निगम के अधिकारी जल्दी ही इन ग्राम पंचायतों का सर्वे करके काम पूरा कराए। जल जीवन मिशन योजना अंतर्गत हर घर जल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी ने शनिवार को जल निगम के अधिकारियों की बैठक ली। कहा कि जिन गांवों में पहले पाइप पेयजल योजना बनाई गई है, उसे सुचारू रूप से चलाया जाए। ग्रामीण पाइप पेयजल योजना से जलापूर्ति होने से ग्रामीणों को घर पर ही जल उपलब्ध हो रहा है, जिससे उन्हें दैनिक कार्य में आसानी हो रही है । जल निगम के अधिशासी अभियंता मुकेश पाल सिंह ने बताया कि वर्तमान में 113 ग्राम पंचायतों में पाइप पेयजल योजना चल रही है। इससे लगभग 36 हजार से अधिक घरों को जलापूर्ति की जा रही है। उन्होंने बताया कि शासन द्वारा 236 और ग्राम पंचायतों में पाइप पेयजल योजना शुरू करने की स्वीकृति प्रदान की गई है। यह 236 ग्राम पंचायतें सांसद और विधायकों के प्रस्तावों से चुनी गई है। इंप्लीमेंटेशन सर्वे एजेंसी द्वारा सर्वे कराया जा रहा है जिसमें से 126 के लिए भूमि चिन्हित कर ली गई है। उन्होंने बताया कि जिन 236 ग्राम पंचायतों में ग्रामीण पाइप पेयजल योजना बनाई जाएगी। उसमें तहसील मवाना के 71, तहसील मेरठ के 95 व तहसील सरधना की 70 ग्राम पंचायतें शामिल है। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी दिग्विजय नाथ तिवारी आदि मौजूद थे। हिन्दुस्थान समाचार/कुलदीप/विद्या कान्त

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली वालों सावधान! आज भी कई इलाकों में नहीं आएगा पानी, जल बोर्ड ने जारी किया अलर्ट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। दिल्ली के लोगों को मकर संक्रांति के मौके पर पानी की परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। दिल्ली जल बोर्ड...
spot_img

Latest Stories

‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, 8वें दिन भी फिल्म ने दिखाया जलवा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह Ranveer Singh की...

Share Market Today: शेयर बाजार में गिरावट के साथ हुई शुरुआत, Sensex 389 अंक टूटा, Nifty भी 132 अंक फिसला

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। राम नवमी की छुट्टी के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵