लखनऊ में विद्यार्थी परिषद् ने मनाया मेंस्ट्रुअल हाइजीन डे

vidyarthi-parishad-celebrates-mestral-hygiene-day-in-lucknow
vidyarthi-parishad-celebrates-mestral-hygiene-day-in-lucknow

लखनऊ, 28 मई (हि.स.)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) अवध प्रांत की विभिन्न इकाइयों ने शुक्रवार को मेंस्ट्रुअल हाइजीन डे मनाया। प्रांत स्तर पर हुए कार्यक्रमों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र में युवतियों व महिलाओं को जागरूक किया गया। प्रांत छात्रा प्रमुख इसदीप कौर ने कहा कि 21वीं सदी में भी काफी महिलाएं पीरियड्स के बारे में बात करने से झिझकती हैं। पीरियड होने के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में सभी जानकारी नहीं होती है। इस वजह से काफी महिलाओं को संक्रमण जैसी समस्या झेलनी पड़ती है। उन्होंने कहा कि आज भी काफी महिलाएं कपड़े का उपयोग करती हैं और एक बार नहीं, उसी कपड़े को दोबारा धोकर कई बार इस्तेमाल करती हैं। इसकी वजह से कई बार वह कपड़ा संक्रमित हो जाता है और जिसकी वजह से खुजली, फंगल इन्फेक्शन, अतिरिक्त खून रसाव आदि होती है। उन्होंने बताया कि छात्रा सह प्रमुख पुष्पा गौतम ने जिले में अपनी टीम के साथ मेंस्ट्रूअल हाइजीन के बारे में लड़कियों को जानकारी दी तथा उन्हें जागरूक किया। इस अवसर पर टीम के सदस्यों ने सेनेटरी पैड भी बांटा। हिन्दुस्थान समाचार/शरद/विद्या कान्त

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in