vat-savitri-amavasya-women-worship-with-enthusiasm
vat-savitri-amavasya-women-worship-with-enthusiasm

वट सावित्री अमावस्या की धूमः महिलाओं ने उत्साह के साथ की पूजा

- तमाम नई दुल्हनों ने भी घूंघट लेकर विधि-विधान से की पूजा हमीरपुर, 10 जून (हि.स.)। जिले में वट सावित्री अमावस्या पर आज भोर होते ही महिलाओं का भारी भीड़ पूजा के लिए उमड़ पड़ी। इस दौरान सामाजिक दूरी भी तार-तार हो गई। एतिहासिक चौरादेवी मंदिर समेत तमाम स्थलों पर पुराने वट वृक्ष की पूजा का दौर अभी भी जारी है। पूजा के दौरान दुल्हनों ने भी घूंघट लेकर वृक्ष के फेरे भी लिए। हमीरपुर शहर में पतालेश्वर मंदिर, चौरादेवी मंदिर समेत एक दर्जन से अधिक स्थानों पर सौ साल पुराने बरगद के वृक्ष है। गुरुवार को भोर होते ही सैकड़ों की संख्य में सुहागिन महिलाओं का पूजा अर्चना के लिये तांता लग गया। यहां विधि विधान से पूजा करने के बाद आटे से बने मीठे गुलगुले पूड़ी, खरबूजा, आम और अन्य सामग्री अर्पित कर महिलाओं ने वृक्ष के फेरे भी लगाए। बुजुर्ग ज्ञानवती और गुड्डों ने महिलाओं ने वट सावित्री की कथा भी सुनाई। रेनू मिश्रा, नीलम बाजपेई समेत कई महिलाओं ने पूजा करने के बाद बताया कि यह पूजा पति की सलामती और घर की खुशहाली के लिए की जाती है। आज के दिन वट वृक्ष की पूजा से सौभाग्य मिलता है। जिले के सुमेरपुर, मौदहा, राठ और कुरारा सहित ग्रामीण इलाकों में भी वट सावित्री अमावस्या की धूम मची हुई है। पूजा के दौरान सामाजिक दूरी भी तार-तार होते देखी गई। हिन्दुस्थान समाचार/ पंकज

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in