प्रतापगढ़, 30 मई (हि.स.)। प्रतापगढ़ में केंद्र की मोदी सरकार के सात वर्ष पूर्ण होने पर राविवार को 540 ग्राम सभाओं में सेवा ही संगठन कार्यक्रम के अंतर्गत प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात को सुना गया। तत्पश्चात् लोगो को मॉस्क, सैनिटाइजर, साबुन, आयुर्वेदिक काढ़ा वितरण सहित गांव को सैनिटाइज किया गया। सांसद संगम लाल गुप्ता ने सदर विकास खंड के लोहंगपुर में आकाशवाणी से प्रसारित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात सुनने के बाद क्षेत्र पंचायत सदस्यों एवं प्रधानों से उनके गांव के विकास सम्बंधित प्राथमिकताओं को पूरा करने की बात कही। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रसारित रेडियो पर मन की बात को क्षेत्र पंचायत सदस्यों एवं प्रधानों ने ध्यानपूर्वक सुना। सांसद ने लगभग दो दर्जन से उपस्थित नवनिर्वाचित क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं ग्राम प्रधानों का सम्मान करते हुए सैनिटाइजर, साबुन एवं मॉस्क भेंट किया। कहा कि गांव में जो विकास योजना की जरूरत है वह लिखकर दें, विकास कार्य शीघ्र ही कराया जाएगा। ग्राम विकास मंत्री मोती सिंह ने पट्टी विधानसभा ब्लॉक पट्टी, थाना पट्टी, मंडल पट्टी स्थित ग्राम तरदहा राम प्रसाद इंटर कॉलेज पर एवं मुजही बाजार में सतीश सिंह के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में मॉस्क वितरण किया। मोती सिंह ने भाजपा सरकार के सात साल के जनसेवा के बारे में कोरोना वायरस से बचाव के लिए सोशल डिस्टेंसिंग मास्क एवं सैनिटाइजर के उपयोग के महत्व को समझाते हुए उपस्थित जनसमूह को मास्क वितरित किया। इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख पट्टी राकेश कुमार सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अशोक कुमार श्रीवास्तव, जिला पंचायत सदस्य गिरीश जायसवाल, मंडल अध्यक्ष शिव कुमार पटेल सतीश सिंह, कमला तिवारी, प्रधान धूती खेदन लाल जायसवाल, अध्यक्ष नगर पंचायत पट्टी, रामचरित वर्मा, क्षेत्रों के प्रधान व बीडीसी वरिष्ठ अधिवक्ता राम गुलाब सिंह सहित तमाम क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे। जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्र ने बाबागंज विधानसभा डेरवा मंडल बिकरा सेक्टर के विकरा ग्राम सभा मास्क वितरण एवं काढ़ा वितरण कार्यक्रम किया। हिन्दुस्थान समाचार/दीपेन्द्र/विद्या कान्त




