back to top
31.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Varanasi News: योगी आदित्यनाथ ने कहा-आज देश का हर नागरिक अपनी विरासत पर गौरव की अनुभूति कर रहा

Varanasi: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि आज हर भारतीय गौरव महसूस कर रहा है। 500 वर्षों का इन्तजार खत्म हुआ है और अयोध्या में भगवान श्री राम का भव्य मंदिर का निर्माण कार्य हो रहा है

वाराणसी, (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि आज हर भारतीय गौरव महसूस कर रहा है। 500 वर्षों का इन्तजार खत्म हुआ है और अयोध्या में भगवान श्री राम का भव्य मंदिर का निर्माण कार्य हो रहा है, जिस पर हर भारतवासी गर्व कर रहा है। हम आज नए भारत की अनुभूति कर रहे हैं।

CM योगी ने किया स्वर्वेद महामंदिर के उद्घाटन समारोह को सम्बोधित

मुख्यमंत्री चौबेपुर उमरहा में दुनिया के सबसे बड़े मेडिटेशन सेंटर स्वर्वेद महामंदिर के उद्घाटन समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का स्वागत कर मुख्यमंत्री ने स्वर्वेद महामंदिर का उल्लेख कर कहा कि जब एक संत की साधना मूर्त रूप लेती है, तो इस प्रकार का एक धाम बनकर तैयार होता है। सद्गुरु सदाफल देव जी महाराज जिन्होंने देश की आजादी के लिए संघर्ष किया था, जिन्होंने उत्तराखंड के गढ़ आश्रम के शून्य शिखर पर साधनारत होकर आध्यात्मिक जगत की अनुभूतियों के माध्यम से भारत की आध्यात्मिक ज्ञान के परंपरा को वेद, उपनिषदों के उस परंपरा को बहुत ही सरल व सहज भाषा में अपने अनुयायियों व भक्तों के लिए सर्व वेद के माध्यम से प्रस्तुत किया, आज उसका मूर्त रूप सबको देखने को मिल रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दुनिया का मार्गदर्शन कर रहा है नया भारत

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह नया भारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दुनिया का मार्गदर्शन कर रहा है। आज हम सभी उसी स्वतंत्र भारत के नागरिक के रूप में अपनी आजादी के अमृत काल के इस द्वितीय वर्ष में पूरी ऊर्जा के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अपनी विरासत पर गौरव की अनुभूति करते हुए उसके पुनर्स्थापना के कार्यों के साथ जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि काशी विश्वनाथ धाम में विगत 1 वर्ष के अंदर 13 करोड़ से अधिक देश-विदेश से श्रद्धालुओं एवं अनुयायियों का आना हुआ।

अपनी विरासत पर गौरव की अनुभूति करता दिख रहा हर भारतवासी

भारत की विरासत योग की परंपरा हो या जिस कुंभ में 1954 में सद्गुरु सदाफल देव जी महाराज ने अपनी भौतिक लीला का विसर्जन करते हुए आध्यात्मिक जगत में शून्य शिखर पर स्वयं प्रवेश किया था। कुंभ की महान परंपरा को चाहे वह दुनिया के मूर्त सांस्कृतिक धरोहर के रूप में मान्यता देना हो या फिर उत्तराखंड में केदारपुरी के पुनर्निर्माण का कार्य हो या महाकाल की महलोक के निर्माण का कार्य हो, 500 वर्षों के इंतजार के बाद अयोध्या में श्री श्रीराम मंदिर के भव्य निर्माण का कार्य हो, हर भारतवासी का मन अपनी विरासत पर गौरव की अनुभूति करता दिखाई देता है।

इनकी मौजूदगी में हुआ कार्यक्रम

इस अवसर पर स्वर्वेद महामंदिर के सद्गुरु स्वतंत्रदेव जी महाराज, विज्ञान देव जी महाराज, केन्द्रीय मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडे, उत्तर प्रदेश के श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर आदि भी मौजूद रहे।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

मुंबई की सड़कों पर उमड़ेगा नीला समंदर, दिल्ली में PM मोदी से मुलाकात के बाद मरीन ड्राइव पर ओपन बस विक्ट्री परेड, वानखेड़े में...

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। India ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतकर इतिहास रच दिया है। अहमदाबाद के Narendra Modi Stadium में खेले गए फाइनल मुकाबले...
spot_img

Latest Stories

प्रियदर्शन ने किया बड़ा खुलासा, मैच से पहले उनकी कॉमेडी फिल्म देखते हैं विराट कोहली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रियदर्शन ने भारतीय सिनेमा में...

कौन हैं सोनम वांगचुक? जिनकी NSA के तहत हिरासत केंद्र सरकार ने की रद्द, जानिए क्यों लिया गया था हिरासत में

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्र सरकार ने सामाजिक कार्यकर्ता और...

Kuldeep Yadav की होने वाली दुल्हन कौन हैं? जानिए वंशिका चड्ढा की पढ़ाई, नौकरी और लव स्टोरी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार...

Rohit Shetty Birthday: इन फिल्मों ने सिनेमाघरों में चलाया था अपना जादू, आज भी देखना पसंद करते हैं दर्शक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने...