back to top
21.1 C
New Delhi
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कौन हैं काशी की लाभार्थी महिला चंदा देवी? जिनसे प्रधानमंत्री ने पूछा ‘चुनाव लड़ोगी’…जानिए क्या मिला जवाब

PM Modi Varanasi Visit: मॉडल ब्लॉक सेवापुरी बरकी में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत आयोजित विशाल जनसभा एक लाभार्थी महिला चंपा देवी से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूछ लिया कि क्या चुनाव लड़ेंगी?

वाराणसी, (हि.स.)। मॉडल ब्लॉक सेवापुरी बरकी में सोमवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत आयोजित विशाल जनसभा में हर कोई उस समय आश्चर्य चकित रह गया, जब एक लाभार्थी महिला चंपा देवी से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूछ लिया कि क्या चुनाव लड़ेंगी। दरअसल, सभा में मेरी कहानी मेरी जुबानी कार्यक्रम में पीएम मोदी के सामने लाभार्थी महिला चंदा देवी अपने अनुभवों को साझा कर रही थीं।

चंदा देवी के आत्मविश्वास से प्रभावित हुए प्रधानमंत्री

इस दौरान चंदा देवी के आत्मविश्वास से प्रभावित प्रधानमंत्री ने उनसे पूछा कि आपकी पढ़ाई कितनी हुई है। चंदा देवी ने बताया कि वो इंटर तक पढ़ी हुई हैं। इस पर प्रधानमंत्री ने पूछा कि आप इतना बढ़िया भाषण देती हैं, क्या पहले चुनाव लड़ चुकी हैं? इस पर चंदा देवी ने इनकार किया। इसके तुरंत बाद प्रधानमंत्री ने चंदा देवी से पूछा कि क्या आप चुनाव लड़ेंगी? चंदा देवी ने कहा कि वो चुनाव नहीं लड़ेंगी। मगर वो प्रधानमंत्री से प्रभावित हैं।

पीएम ने चंदा देवी से उनके बच्चों की पढ़ाई के बारे में भी पूछा

उन्होंने कहा कि आपके प्रयासों से हम कदम मिलकार चलना चाहते हैं। आपके सामने उपस्थित होना और दो बातें कहना मेरी लिए सौभाग्य की बात है। प्रधानमंत्री ने चंदा देवी से उनके बच्चों की पढ़ाई के बारे में भी पूछा। यह भी पूछा कि कामकाजी महिला होने पर परिवार का ध्यान रखने में कोई दिक्कत तो नहीं।

पीएम ने महिलाओं से की बातचीत

प्रधानमंत्री ने अन्य महिला लाभार्थियों से बात कर सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन एवं उन्हें मिल रहे लाभों की जानकारी ली। पीएम ने महिलाओं से बातचीत की और उनसे सवाल-जवाब किया। प्रधानमंत्री ने चंदा देवी से कहा कि आप लखपति दीदी बन गई, मेरा संकल्प कि मुझे देश में दो करोड़ महिलाओं को लखपति बनाना है।

शादी विवाह में बर्बाद होने वाले भोजन पर प्रधानमंत्री ने चिंता व्यक्त की

प्रधानमंत्री ने शादी विवाह में बर्बाद होने वाले भोजन पर चिंता व्यक्त करते हुए सेल्फ हेल्प समूह की महिलाओं को खाना परोसने की ट्रेनिंग लेकर इस दिशा में कार्य करने के लिए प्रेरित किया। प्रधानमंत्री ने इस दौरान लखपति महिला चंदा देवी और मनीषा देवी को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। वहीं, उन्होंने निपुण दक्षता हासिल करने वाले छात्र सिद्धार्थ और छात्रा आस्था को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। इसके अलावा एकल नृत्य में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा अंतिमा को भी प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।

चंदा देवी कौन हैं?

चंदादेवी की उम्र 35 साल की है। वह रामपुर गांव की रहने वालीं हैं। चंदादेवी एक ‘लखपति दीदी’ हैं। ‘लखपति दीदी’ केंद्र सरकार की एक योजना है, जिसके तहत सरकार की दो करोड़ महिलाओं को प्रशिक्षित करने का लक्ष्य है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

चुनाव के बाद फूटेगा महंगाई बम, AAP का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, कहा- हर चीज होगी महंगी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। देश में बढ़ती महंगाई को लेकर AAP ने केंद्र की मोदी सरकार पर बड़ा हमला बोला है। पार्टी के वरिष्ठ...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵