back to top
31.1 C
New Delhi
Friday, March 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Varanasi News: BJP कार्यकर्ताओं ने काला धन जमा करने वाले कांग्रेस सांसद का फूंका पुतला, पार्टी पर साधा निशाना

Uttar Pradesh: झारखंड प्रदेश के कांग्रेस सांसद के घर और अलग-अलग ठिकानों से बरामद हुए काला धन के विरोध में भाजपा ने सीधा मोर्चा खोल दिया है।

वाराणसी, (हि.स.)। झारखंड प्रदेश के कांग्रेस सांसद के घर और अलग-अलग ठिकानों से बरामद हुए काला धन के विरोध में भाजपा ने सीधा मोर्चा खोल दिया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित केन्द्र एवं उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्रियों और भाजपा पदाधिकारी भी कांग्रेस पर सोशल मीडिया के जरिए निशाना साध रहे हैं। शनिवार को भाजपा के स्थानीय नेताओं और पार्षदों ने जिला मुख्यालय पर धरना देकर भ्रष्ट कांग्रेस सांसद का प्रतीक रूप पुतला फूंक कर कांग्रेस पार्टी को खरी खोटी सुनाई।

कांग्रेस के नेताओं के मुंह से भ्रष्टाचार विरोधी बातें अच्छी नहीं लगती हैं

धरना प्रदर्शन में शामिल नेताओं ने कहा कि कांग्रेस पार्टी भ्रष्टाचार और काले धन का अड्डा है। पूरी पार्टी भ्रष्टाचारी है। कांग्रेस के नेताओं के मुंह से भ्रष्टाचार विरोधी बातें अच्छी नहीं लगती हैं। आखिर कांग्रेस के नेता कब तक देश को गुमराह करते रहेंगे। धरना प्रदर्शन में शामिल भाजपा नेता धीरज साहू भारत छोड़ो’ भ्रष्टाचारियों को देश से बाहर निकालो का नारा भी लगाते रहे।

कांग्रेस सांसद के घर से बरामद काले धन के विरोध में बीजेपी कार्यकर्ताओ ने दिया धरना

वाराणसी महानगर प्रभारी कमलेश झा और पार्षद मदन मोहन दुबे ने बताया कि झारखंड में कांग्रेस सांसद के घर से बरामद काले धन के विरोध में पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने धरना दिया। धरना प्रदर्शन के बाद पार्टी के काशी क्षेत्र अध्यक्ष दिलीप पटेल, जिलाध्यक्ष और एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा, महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय, विधायक कैंट सौरभ श्रीवास्तव, पूर्व रोहनिया विधायक सुरेन्द्र सिंह औढ़े ने मांगों का ज्ञापन धरना स्थल पर आए जिलाधिकारी एस राजलिंगम को सौपा। धरना प्रदर्शन में पार्षद रोहित मिश्र, मदन मोहन दुबे, संदीप रघुवंशी, बलराम कन्नौजिया, कुसुम पटेल आत्मा विश्वेशर, हिलमिल राय, अलगू सिंह, अनूप जायसवाल आदि शामिल रहे

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

असम चुनाव के लिए कांग्रेस ने 30 सीटों पर तय किए उम्मीदवार, गौरव गोगोई जोरहाट से लड़ सकते हैं चुनाव

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। असम विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की बैठक...
spot_img

Latest Stories

UP Politics: कांशीराम जयंती पर शक्ति प्रदर्शन करेगी BSP, मायावती कर सकती हैं चुनावी शंखनाद

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश चुनावों के मद्देनजर बहुजन...

Share Market: जंग के तनाव से शेयर बाजार में गिरावट, Sensex 365 अंक टूटा, Nifty भी 100 अंक से ज्यादा फिसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार...

Delhi New LG: कौन हैं तरणजीत सिंह संधू? जिन्हें मिली दिल्ली के नए उपराज्यपाल की जिम्मेदारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिल्ली में उपराज्यपाल पद पर...