back to top
22.1 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सिसोदिया की गिरफ्तारी पर भाजपा और आम आदमी पार्टी में आरोप-प्रत्यारोप जारी

दिल्ली की शराब नीति घोटाले के मामले में तिहाड़ जेल में बंद मनीष सिसोदिया की सुरक्षा को लेकर आम आदमी पार्टी और भाजपा नेताओं में जुबानी जंग जारी है।

वाराणसी, एजेंसी । दिल्ली की शराब नीति घोटाले के मामले में तिहाड़ जेल में बंद मनीष सिसोदिया की सुरक्षा को लेकर आम आदमी पार्टी और भाजपा नेताओं में जुबानी जंग जारी है। शुक्रवार को वाराणसी आये भाजपा सांसद और भोजपुरी सिनेमा के गायक अभिनेता मनोज तिवारी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर सीधा निशाना साधा।

मनोज तिवारी ने तंज कसते हुए कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल खुद साजिश करके माहौल बनाकर मनीष सिसोदिया को मरवाना चाहते हैं, क्योंकि मनीष सिसोदिया के पास अरविंद केजरीवाल के बहुत सारे राज हैं। अरविंद केजरीवाल झूठ के चैंपियन और साजिशों के मास्टर हैं।

पत्रकारों से बातचीत के दौरान मनोज तिवारी ने कहा कि मनीष सिसोदिया को जान का खतरा अरविंद केजरीवाल के नियंत्रण में रहने वाली जेल में कैसे हो सकता है। ऐसे में यही लगता है कि बीजेपी के खिलाफ माहौल बना कर अरविंद केजरीवाल मनीष सिसोदिया को मरवाना चाहते हैं।

ज्ञातव्य हो कि आप नेता मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के बाद से ही भाजपा और आम आदमी पार्टी के बीच लगातार आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। पिछले दिनों आप सांसद संजय सिंह ने मनीष सिसोदिया की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई थी। उन्होंने सीधे केन्द्र सरकार को निशाने पर लेकर कहा था कि मनीष सिसोदिया के हत्या की साजिश सरकार रच रही है। संजय सिंह के बयान ने सियासी रूप लिया तो भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने पलटवार कर बड़ा आरोप अरविंद केजरीवाल पर लगाया। तिवारी ने कहा मनीष सिसोदिया ऐसे मंत्री हैं जो अरविंद केजरीवाल के कई राज जानते हैं। अरविंद केजरीवाल मनीष सिसोदिया को रहस्यों का खुलासा करने से रोकने के लिए उन्हें मारने की साजिश रच रहे हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

Punjab: जालंधर में AAP नेता लक्की ओबेरॉय की गोली मार कर हत्या, गुरुद्वारे के बाहर हुआ हमला

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पंजाब के जालंधर में आम आदमी पार्टी के स्थानीय नेता लक्की ओबेरॉय की 6 फरवरी की सुबह गोली मारकर हत्या किए...
spot_img

Latest Stories

Vastu Tips: पापमोचनी एकादशी के दिन करें ये वास्तु उपाय, घर में सुख समृद्धि की होगी वृद्धि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पापमोचनी एकादशी के दिन आपको...