back to top
33.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Lok Sabha Election: 25 जनवरी को PM मोदी ‘नव मतदाता सम्मेलन’ को वर्चुअली करेंगे संबोधन, नए वोटरों पर होगा फोकस

Varanasi: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा सम्पन्न होने के बाद प्रधानमंत्री मोदी अब लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाएंगे। इसकी शुरुआत प्रधानमंत्री ने अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी से शुरु कर दी है।

वाराणसी, हि.स.। अयोध्या में जन्मस्थान पर बने भगवान राम के भव्य मंदिर में श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के ऐतिहासिक होने के बाद भाजपा काशी क्षेत्र पदाधिकारी लोकसभा चुनाव को देखते हुए नवमतदाता सम्मेलन को लेकर तैयारियों में जुट गए हैं। 25 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नव मतदाता सम्मेलन को वर्चुअल संबोधित करेंगे। इसकी भी तैयारियां अंतिम दौर में है।

नए मतदाताओं पर दिया जा रहा है जोर

पार्टी के प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह भी काशी क्षेत्र के सभी 16 जिलों के जिलाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी, विभिन्न अभियानों के क्षेत्र, जिला पदाधिकारी एवं सभी 337 मंडलों के पन्ना प्रमुखों को इसके लिए दिशा निर्देश दे चुके हैं। इस सम्मेलन में पहली बार मतदाता बने 18 वर्ष से 23 वर्ष के युवाओं को शामिल करने पर जोर दिया जा रहा है।

युवा मोर्चा को सौंपी गई आयोजन की जिम्मेदारी

पार्टी के स्थानीय पदाधिकारियों के अनुसार काशी क्षेत्र की 71 विधान सभाओं में नव मतदाता सम्मेलन का आयोजन होगा। प्रत्येक विधान सभा में 2 नवमतदाता सम्मेलन आयोजित किये जायेंगे। इस सम्मेलन के आयोजन की जिम्मेदारी युवा मोर्चा को सौंपी गई है।

‘गांव चलो’ अभियान

पार्टी का नमो एप पर 2 करोड़ लोगों को जोड़कर विकसित भारत एम्बेसडर बनाने का पार्टी का लक्ष्य है। इस अभियान में युवा मोर्चा एवं महिला मोर्चा कॉलेज कैम्पस में जाकर युवाओं को विकसित भारत एम्बेसडर बनाने का काम करेंगे। इसके बाद आगामी 4 फरवरी से पार्टी ने राष्ट्रीय स्तर पर ‘गांव चलो’ अभियान का एक बड़ा कार्यक्रम चलाने का निर्णय लिया है

राम मंदिर के बाद अब दिखेगा चुनावी जलवा

राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की विधि मुख्य यजमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सम्पन्न हुआ। जिसका करोड़ों भारतीयों को इंतजार था। अब प्रधानमंत्री मोदी का संकल्प इस साल होने वाले लोकसभा चुनाव पर केंद्रित करेंगे। इस बार भी प्रधानमंत्री मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री पद के लिए चुनावी बिगुल बजाएंगे।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

इज़रायल में खुला रोजगार का सुनहरा अवसर, PM मोदी और नेतन्याहू ने 50,000 भारतीयों को नौकरी देने का किया ऐलान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत और इज़रायल के बीच कूटनीतिक और आर्थिक संबंधों में एक बड़ा मोड़ आ गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इज़रायली...
spot_img

Latest Stories

किसी भी जनसभा में उड़ा दूंगा…’ BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर को जान से मारने की धमकी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। गाजियाबाद के लोनी से बीजेपी विधायक...

कार्तिक आर्यन से आर माधवन तक ये सेलेब्स पहले थे इंजीनियर, फिर यू बन गए स्टार्स

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदी सिनेमा में आज के...

क्या आप भी अपने गले के कालेपन से हो गई हैं परेशान? तो इस प्रकार कर सकती हैं उसका उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। महिलाओं की स्किन रूटिंग काफी...