back to top
25.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

वाराणसी : प्रशिक्षु महिला पुलिसकर्मियों ने सीखा योग

वाराणसी, 13 जून (हि.स.)। विश्व योग दिवस की तैयारियां धर्म नगरी काशी में शुरू हो गई है। कोरोना काल में लोगों को योग की महत्ता भी समझ में आ गई है। कोरोना को हराने और घर-घर योग करने के लिए कोरोना मुक्त काशी योग अभियान ऑनलाइन चल रहा है। फेसबुक ग्रुप के साथ सभी को जोड़ कर योग प्रशिक्षण दिया जा रहा है। अभियान में लगातार तीसरे दिन रविवार को वाराणसी पुलिस लाइन कमिश्नरेट में प्रशिक्षु महिला पुलिसकर्मियों को योग की बारीकियां सिखाई गईं। योगाचार्य पंडित बब्बन तिवारी ने प्रशिक्षु कर्मियों को कोरोना काल में अपने को सुरक्षित रखने और शारीरिक क्षमता के साथ इम्युनिटी बढ़ाने के लिए सुबह उठकर शंख बजाने या गुब्बारे को फुलाने से होने वाले लाभ के बारे में बताया। उन्होंने सभी को सबसे पहले महामृत्युंजय मंत्र का उच्चारण कर मंत्र की शक्ति का आभास कराया। इसके बाद ओम की ध्वनि से मन को एकाग्र कर देर तक सांस रोकने और छोड़ने का अभ्यास कराया। पुलिस कर्मियों की मांग पर चेहरे पर कांति बनाये रखने के लिए फेस योग का भी खूब अभ्यास कराया गया। उन्होंने फेफड़े को स्वस्थ एवं मजबूत बनाने के लिए अनुलोम-विलोम, भुजंगासन, कुक्कुटासन, उष्ट्रासन, मत्स्यासन एवं बटर फ्लाई करने के साथ अंत मे हस्यासन का भी अभ्यास कराया। कार्यक्रम के संयोजक पवन सिंह ने पुलिसकर्मियों के परिजनों को भी कोरोना मुक्त काशी योग अभियान में आनलाइन माध्यम से योग करने एवं वैक्सीन लगवाने के लिए प्रोत्साहित किया। हिन्दुस्थान समाचार/श्रीधर/विद्या कान्त

Advertisementspot_img

Also Read:

रिटायरमेंट के बाद पुलिस वर्दी पहनना माना जाएगा नियमों का उल्लंघन? जानें पूरी सच्चाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पुलिस की वर्दी केवल कपड़े का टुकड़ा नहीं, बल्कि सम्मान, जिम्मेदारी और कर्तव्य का प्रतीक है। वर्षों तक कानून और व्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

जारी होने वाला है GATE 2026 का रिजल्ट, दाखिला लेने के लिए जान लें देश के Top 20 Engineering Colleges

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के लाखों इंजीनियरिंग के छात्रों...

…तो एक बार फिर RCB के नाम होने जा रहा है IPL 2026 का खिताब? दिग्गज खिलाड़ी ने कर दी भविष्यवाणी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टी20 विश्व कप में विश्वविजेता बनने...

Anant Singh Bail: दुलारचंद हत्याकांड में जेल में बंद अनंत सिंह आएंगे बाहर, पटना HC ने जमानत दी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार के मोकामा से बाहुबली विधायक...

Gold-Silver Rate: रिकॉर्ड हाई से औंधे मुंह गिरा सोने का भाव, चांदी भी जमकर टूटी, जानिए क्या है ताजा रेट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। गुरुवार को सर्राफा बाजार में सोने...

केदारनाथ दर्शन के लिए जा सकेंगी Sara Ali Khan? मंदिर प्रबंधन ने कहा- ये मामला अलग है

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हर साल चारधाम यात्रा में...

Chaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के चमत्कार पर बनी ये फिल्में, नवरात्रि में जरूर देखें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज नवरात्रि का पहला दिन...