varanasi-due-to-the-activation-of-monsoon-rain-and-drizzle-continue-in-varanasi
varanasi-due-to-the-activation-of-monsoon-rain-and-drizzle-continue-in-varanasi

वाराणसी : मानसून की सक्रियता से वाराणसी में बारिश और बूंदाबांदी जारी

- गंगा और वरुणा के जलस्तर में हुई वृद्धि - पहाड़ी और मैदानी क्षेत्र में बारिश से अन्य नदियों में भी बढ़ाव वाराणसी, 19 जून (हि.स.)। जनपद में मानसून की सक्रियता से शनिवार को भी बारिश और बूंदा-बांदी जारी रही। शहर में कोरोना के चलते लागू साप्ताहिक बंदी और बारिश के चलते सड़कों पर अपेक्षाकृत आवागमन कम रहा। दोपहर 02 तक बारिश से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से कम रहा। यहां आर्द्रता 88 फीसदी, हवा की रफ्तार 11 किमी प्रतिघंटा, दृष्यता 24 फीसद रही। मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले दिनों में भी वातावरण में नमी का दौर बना रहा तो बादलों की सक्रियता बनी रहेगी और बारिश भी होगी। मानसून का समय भी चल रहा है। उधर, लगातार बारिश से गंगा और सूख गई वरुणा नदी में भी जलस्तर बढ़ने लगा है। बारिश से अन्य नदियों का भी जलस्तर धीरे-धीरे बढ़ रहा है। पहाड़ी और मैदानी इलाकों में पिछले सप्ताह से हो रही बरसात से गंगा के जलस्तर में एक सेमी प्रतिदिन वृद्धि हो रही है। आज सुबह 08 बजे तक गंगा का जलस्तर 59.14 मीटर रहा। गंगा के जल-स्तर में वृद्धि के बाद वरुणा में भी जल-स्तर दिखने लगा है। गंगा में बढ़ाव का अभी तटवर्ती क्षेत्र में खास असर नहीं है। लेकिन लगातार बारिश से जैसे-जैसे जलस्तर बढ़ेगा, उनकी परेशानी भी बढ़ेगी। घाट के किनारे रहने वाले दिनेश मांझी ने बताया कि गंगा के जल-स्तर में थोड़ी वृद्धि से पानी का हरापन भी कम हो रहा है। हिन्दुस्थान समाचार/श्रीधर/विद्या कान्त

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in