back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

UP News: फिर बढ़ी बृजभूषण की मुसीबत, यौन शोषण के अलावा अब इस मामले में जांच के आदेश

Brij Bhushan Sharan Singh News: नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ गोंडा जिले में अवैध खनन मामले में जांच का आदेश दिया है।

नई दिल्ली, हि.स.। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ गोंडा जिले में अवैध खनन मामले में जांच का आदेश दिया है। एनजीटी के जूडिशियल मेंबर अरुण कुमार त्यागी की अध्यक्षता वाली बेंच ने ये आदेश दिया। बृजभूषण के खिलाफ राजाराम सिंह नाम के व्यक्ति ने गोंडा के 3 गांवों में अवैध खनन की शिकायत दी थी।

क्या है बृजभूषण के खिलाफ शिकायत

शिकायत में कहा गया था कि बृजभूषण शरण सिंह रोजाना करीब सात सौ ओवरलोडेड ट्रकों के जरिए माइनर मिनरल्स का परिवहन करते हैं। शिकायत में कहा गया है कि बृजभूषण शरण सिंह इन खनिजों का स्टोरेज कर अवैध रूप से बिक्री करते हैं। ओवरलोडेड ट्रकों के जरिये इस अवैध परिवहन से गोंडा जिले का पटपड़गंज पुल और रोड दोनों क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

बृजभूषण पर यौन शोषण के मामले हैं दर्ज

शिकायत पर सुनवाई करते हुए एनजीटी ने एक पांच सदस्यीय जांच कमेटी का गठन किया। कमेटी में केंद्रीय वन और पर्यावरण मंत्रालय, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, नेशनल मिशन फॉर क्लीन गंगा, उत्तर प्रदेश राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और गोंडा के डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट शामिल हैं। एनजीटी ने निर्देश दिया है कि जांच कमेटी एक हफ्ते के अंदर बैठक करेगी और मौके का मुआयना करेगी। एनजीटी ने जांच कमेटी को निर्देश दिया कि अवैध खनन और ओवरलोड ट्रकों के चलते पर्यावरण को नुकसान की जांच कर 7 नवंबर तक रिपोर्ट सौंपे। बता दें कि बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ महिला पहलवानों ने यौन शोषण का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज किया है। इस मामले में बृजभूषण शरण सिंह जमानत पर हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

BJP विधायक का विवादित बयान, बोले- ‘मंत्री क्या चीज है, जरूरत पड़ी तो CM को भी रोक देंगे’, वीडियो वायरल

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के काफिले को रोकने वाले चरखारी के BJP विधायक अपने विवादित बयानों...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...