नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण का मतदान है। इस चरण में उत्तर प्रदेश की 14 सीटों पर मतदान किया जाएगा। बता दें कि मतदान सुबह सात बजे शुरू था। सुबह सात बजे शुरू हुई वोटिंग के नौ बजे तक उत्तर प्रदेश की 14 सीटों पर 12.33 फीसद मतदान दर्ज हुआ था। जो शाम 5 बजे तक 52.02 फीसद किया गया।
किस-किस सीट पर कितनी हुई वोटिंग
इलाहाबाद में 49.30 फीसद वोटिंग
अंबेडकर नगर में 59.53 फीसद वोटिंग
आज़मगढ़ में 54.20 फीसद वोटिंग
बस्ती में 55.03 फीसद वोटिंग
भदौली में 50.67 फीसद वोटिंग
दोमरियागंज में 50.62 फीसद वोटिंग
जौनपुर में 52.65 फीसद वोटिंग
लालगंज में 52.86 फीसद वोटिंग
मछलीशहर में 52.10 फीसद वोटिंग
फूलपुर में 46.80 फीसद वोटिंग
प्रतापगढ़ 49.65 फीसद वोटिंग
संत कबीर नगर में 51.11 फीसद वोटिंग
श्रवस्ती में 50.71 फीसद वोटिंग
सुलतानपुर में 53.60 फीसद वोटिंग
मतदाताओं को मिल रही फ्री में रसलाई
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में, एक रेस्तरां द्वारा मतदान फीसद को बढ़ाने के लिए अनोखी पहल की गई है। रेस्तरां मत देने वालों को फ्री में रसमलाई बांट रहा है।
कहां से कौन है उम्मीदवार?
उत्तर प्रदेश की 14 लोकसभा सीटों में से इलाहाबाद सीट पर पूर्व राज्यपाल केसरीनाथ त्रिपाठी के बेटे नीरज त्रिपाठी को भाजपा ने उम्मीदवार बनाया है। उनका मुकाबला ‘इंडिया’ गठबंधन से कांग्रेस कोटे के उम्मीदवार और पूर्व मंत्री उज्जवल रमण सिंह से है। इसके साथ आजमगढ़ सीट पर निवर्तमान भाजपा सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ का मुकाबला समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के चचेरे भाई धर्मेंद्र यादव से है। वहीं जौनपुर सीट पर बहुजन समाज पार्टी के मौजूदा सांसद श्याम सिंह यादव का मुकाबला सपा उम्मीदवार तथा पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा और भाजपा के कृपाशंकर सिंह से है। भदोही में भाजपा ने अपने निवर्तमान सांसद रमेश बिंद की जगह विधायक विनोद कुमार बिंद को मैदान में उतारा है जिनका मुकाबला विपक्षी दलों के ‘इंडिया’ गठबंधन में तृणमूल कांग्रेस के ललितेश पति त्रिपाठी से है।
खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in





