नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण का मतदान है। इस चरण में उत्तर प्रदेश की 14 सीटों पर मतदान किया जाएगा। बता दें कि मतदान सुबह सात बजे शुरू था। सुबह सात बजे शुरू हुई वोटिंग के नौ बजे तक उत्तर प्रदेश की 14 सीटों पर 12.33 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ था। जो 11 बजे उछाल के साथ के 27.06 प्रतिशत दर्ज किया गया। लेकिन दोपहर 1 बजे तक लोग सुस्त पड़ते गए और मतदान 37.23 प्रतिशत पर सिमट कर रह गया।
किस-किस सीट पर कितनी हुई वोटिंग
इलाहाबाद में 34.06 प्रतिशत मतदान
अंबेडकर नगर में 41.59 प्रतिशत मतदान
आज़मगढ़ में 38.37 प्रतिशत मतदान
बस्ती में 40.07 प्रतिशत मतदान
भदौली में 35.82 प्रतिशत मतदान
दोमरियागंज में 37.64 प्रतिशत मतदान
जौनपुर में 37.41 प्रतिशत मतदान
लालगंज में 38.12 प्रतिशत मतदान
मछलीशहर में 37.36 प्रतिशत मतदान
फूलपुर में 33.05 प्रतिशत मतदान
संत कबीर नगर में 36.99 प्रतिशत मतदान
श्रवस्ती में 36.74 प्रतिशत मतदान
सुलतानपुर में 38.42 प्रतिशत मतदान
मतदाताओं को मिल रही फ्री में रसलाई
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में, एक रेस्तरां द्वारा मतदान फीसद को बढ़ाने के लिए अनोखी पहल की गई है। रेस्तरां मत देने वालों को फ्री में रसमलाई बांट रहा है।
दिग्गजों के बीच मुकाबला
इनमें से कुछ लोकसभा सीटें ऐसी हैं जहां मुकाबला बेहद खास हैं। इनमें पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी, तृणमूल कांग्रेस के प्रत्यासी ललितेश पति त्रिपाठी और भोजपुरी फिल्म अभिनेता दिनेश लाल यादव निरहुआ समेत 162 उम्मीदवारों के तकदीर का फैसला होना है।
कहां से कौन है उम्मीदवार?
उत्तर प्रदेश की 14 लोकसभा सीटों में से इलाहाबाद सीट पर पूर्व राज्यपाल केसरीनाथ त्रिपाठी के बेटे नीरज त्रिपाठी को भाजपा ने उम्मीदवार बनाया है। उनका मुकाबला ‘इंडिया’ गठबंधन से कांग्रेस कोटे के उम्मीदवार और पूर्व मंत्री उज्जवल रमण सिंह से है। इसके साथ आजमगढ़ सीट पर निवर्तमान भाजपा सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ का मुकाबला समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के चचेरे भाई धर्मेंद्र यादव से है। वहीं जौनपुर सीट पर बहुजन समाज पार्टी के मौजूदा सांसद श्याम सिंह यादव का मुकाबला सपा उम्मीदवार तथा पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा और भाजपा के कृपाशंकर सिंह से है। भदोही में भाजपा ने अपने निवर्तमान सांसद रमेश बिंद की जगह विधायक विनोद कुमार बिंद को मैदान में उतारा है जिनका मुकाबला विपक्षी दलों के ‘इंडिया’ गठबंधन में तृणमूल कांग्रेस के ललितेश पति त्रिपाठी से है।
खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in





