back to top
20.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

यूपी में अलीगढ़ सहित 10 मंडलों के उप आबकारी आयुक्तों के हुए तबादले

लखनऊ, 04 जून (हि.स.)।यूपी में अधिकारियों के तबादले किये गए है। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश आबकारी विभाग में बड़े पैमाने में तबादले हुए हैं। इनमें अलीगढ़ समेत 10 मंडलों के उप आबकारी आयुक्त शामिल हैं। अलीगढ़ में शराब कांड के बाद राज्य सरकार ने विनय कुमार सिंह को अलीगढ़ मंडल का उप आबकारी आयुक्त बनाया है। इनके अलावा जैनेंद्र उपाध्याय को उप आबकारी आयुक्त आगरा, विजय कुमार मिश्र को लखनऊ का उप आबकारी आयुक्त, राजेन्द्र कुमार सिन्हा को उप आबकारी आयुक्त मुरादाबाद में नयी तैनाती दी है। इसी तरह श्याम प्रकाश चौधरी को मीरजापुर का उप आबकारी आयुक्त, रवींद्र कुमार निगम को प्रयागराज मुख्यालय, शैलेन्द्र कुमार राय को सहारनपुर का उप आबकारी आयुक्त, सुनील कुमार मिश्र को उप आबकारी आयुक्त झांसी बनाया गया है। हिन्दुस्थान समाचार/दीपक

Advertisementspot_img

Also Read:

बेटी की शादी से पहले दामाद संग फरार, फिर उसे छोड़ जीजा के साथ गई अनीता, अलीगढ़ की रिश्तों को झकझोरती कहानी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से सामने आई एक कहानी ने रिश्तों की परिभाषा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मामला मडराक...
spot_img

Latest Stories

क्या आप भी अपने गले के कालेपन से हो गई हैं परेशान? तो इस प्रकार कर सकती हैं उसका उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। महिलाओं की स्किन रूटिंग काफी...

Vastu Tips: नकारात्मकता को दूर करने के लिए करें ये वास्तु उपाय, चारों तरफ से आएगी तरक्की

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र में बताए गए...