back to top
30.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

UP Road Accident: उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में हुए 8 बड़े सड़क हादसे, कई की जान गई

उत्तर प्रदेश में एक के बाद एक हो रहे सड़क हादसे चिंता का विषय बन गए हैं। पिछले 24 घंटे में 8 बड़े हादसों में कई लोगों की जान चली गई और दर्जनों घायल हो गए।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में शनिवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। महाकुंभ स्नान के लिए जा रहे श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो कार की बस से आमने-सामने टक्कर हो गई। इस दर्दनाक हादसे में 10 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 19 लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भेजा गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर दुख जताया और पीड़ितों की हरसंभव मदद के निर्देश दिए।

बस्ती में तेज रफ्तार कार की ट्रैक्टर ट्रॉली से भिड़ंत, 4 की मौत

बस्ती में भी एक भीषण सड़क हादसा हुआ। एक तेज रफ्तार कार की टेंट का सामान ले जा रही ट्रैक्टर ट्रॉली से आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस को कार के अंदर फंसे शवों को निकालने के लिए वाहन काटना पड़ा।

अमेठी में बस और ट्रक की टक्कर, 12 यात्री घायल

अमेठी के पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर यात्रियों से भरी एक तेज रफ्तार बस खड़े ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में 12 यात्री घायल हो गए, जिनमें बस चालक भी शामिल है। चार यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई, जिसे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नियंत्रित किया।

मध्य प्रदेश के सिंगरौली में ट्रक से टकराई बाइक, गुस्साए लोगों ने लगाई आग

मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हुआ, जहां एक ट्रक से टकराने के बाद दो युवकों की मौत हो गई। हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए छह ट्रक और तीन बसों को आग के हवाले कर दिया। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

बुलंदशहर में शादी से लौट रही ट्रैक्टर ट्रॉली को ट्रक ने मारी टक्कर

बुलंदशहर के सलेमपुर थाना क्षेत्र के जटपुरा में शादी से लौट रहे लोगों की ट्रैक्टर ट्रॉली को एक ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एटा के सिकंदराराव-जलेसर रोड पर एक स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कार में सवार एक डॉक्टर समेत चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। कार में कुल सात लोग सवार थे, जिनमें तीन अन्य घायल हो गए।

बक्सर में डंपर से टकराई कार, 2 की मौत, 4 घायल

बक्सर में NH 922 पर कृष्णा ब्रह्म थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक कार खड़े डंपर से टकरा गई। कार में छह लोग सवार थे, जिनमें से दो की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक परिवार कुंभ स्नान के लिए जा रहा था।

हाथरस में कार बम्बे में गिरी, 4 लोगों की मौत

हाथरस जिले के हसायन क्षेत्र में जलेसर रोड पर एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर बम्बे में गिर गई। इस हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जिनमें दो बच्चे भी शामिल थे। हादसे की सूचना पर स्थानीय पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचा और शवों को बाहर निकाला। प्रदेश में एक के बाद एक हो रहे सड़क हादसे चिंता का विषय बन गए हैं। पिछले 24 घंटे में 8 बड़े हादसों में कई लोगों की जान चली गई और दर्जनों घायल हो गए। ट्रैफिक नियमों का पालन और सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन को और कड़े कदम उठाने की जरूरत है।

Advertisementspot_img

Also Read:

‘ईरान के लिए इतना दर्द है तो वहीं चले जाओ…’ संभल के CO की चेतावनी पर भड़के कांग्रेस नेता इमरान प्रतापगढ़ी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के Sambhal जिले में त्योहारों से पहले प्रशासन ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पीस कमेटी की बैठक...
spot_img

Latest Stories

कौन हैं सोनम वांगचुक? जिनकी NSA के तहत हिरासत केंद्र सरकार ने की रद्द, जानिए क्यों लिया गया था हिरासत में

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्र सरकार ने सामाजिक कार्यकर्ता और...

Kuldeep Yadav की होने वाली दुल्हन कौन हैं? जानिए वंशिका चड्ढा की पढ़ाई, नौकरी और लव स्टोरी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार...

Rohit Shetty Birthday: इन फिल्मों ने सिनेमाघरों में चलाया था अपना जादू, आज भी देखना पसंद करते हैं दर्शक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने...

दिल्ली-NCR में तपती गर्मी पर लग सकता है ब्रेक, 15 मार्च को हल्की बारिश के आसार

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी Delhi और आसपास के NCR...

Aamir Khan Birthday: एक्टर की वो फिल्में जिनको देख दर्शक हो गए हैरान, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आमिर खान ने अब तक...