लखनऊ। महिला कल्याण विभाग द्वारा राजकीय पश्चातवर्ती देख-रेख संगठन, गुडम्बा, लखनऊ के 21 किशोरो का एक एनजीओ के सहयोग से आधारभूत मोबाइल रिपेयरिंग प्रशिक्षण कराने के पश्चात उन्हे चेन्नई की फर्म लेबरनेट में 10500 रुपये के प्रारंभिक सैलरी पर नियोजित कराया गया है। इन किशोरों को चेन्नई जाने से पहले आज इन्दिरा भवन स्थित सभागार में विदाई समारोह आयोजित किया गया जिसमें बाल एवं महिला कल्याण मंत्री स्वाति सिंह मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग की।




