back to top
23.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

उप्र : नौ आईपीएस अफसरों का तबादला, प्रतीक्षारत रहे पवन कुमार बनाये गए एसएसपी मुरादाबाद

लखनऊ, 15 जून (हि.स.)। राज्य सरकार ने सोमवार देर रात नौ आईपीएस अफसरों का तबादला कर दिया है। इनमें जौनपुर के एसपी रहे राजकरन नैय्यर और अमरोहा एसी सुनीति को पुलिस मुख्यालय से सम्बद्ध किया है। पुलिस मुख्यायलय की ओर से जारी सूची के मुताबिक अजय कुमार साहनी को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ से हटाकर जौनपुर का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। राजकरन नैय्यर को पुलिस अधीक्षक जौनपुर से पुलिस मुख्यालय सम्बद्ध किया गया है। इनके अलावा प्रभाकर चौधरी को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुरादाबाद से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ भेजा गया है। प्रतीक्षारत रहे पवन कुमार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुरादाबाद, पूनम को सेना नायक 15वीं वाहिनी पीएसी आगरा से पुलिस अधीक्षक अमरोहा, अभिनंदन को पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी से पुलिस अधीक्षक बांदा भेजा गया है। इसी तरह सुनीति को पुलिस अधीक्षक अमरोहा से पुलिस मुख्यालय सम्बद्ध किया गया है। राधेश्याम को पुलिस अधीक्षक नियम एवं ग्रंथ लखनऊ से पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी, सिद्धार्थ शंकर मीना को पुलिस अधीक्षक बांदा से पुलिस अधीक्षक रेलवे प्रयागराज भेजा गया है। हिन्दुस्थान समाचार/दीपक

Advertisementspot_img

Also Read:

DSP के बेटे की 200 करोड़ के रिसॉर्ट में शाही शादी, IPS और नेताओं की मची धूम, बारात और करीबियों की जांच शुरु

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । कानुपर के चर्चित पुलिस विभाग में डीएसपी पद पर रहे निलंबित ऋषिकांत शुक्ला एक बार फिर चर्चा में है।...
spot_img

Latest Stories

केदारनाथ दर्शन के लिए जा सकेंगी Sara Ali Khan? मंदिर प्रबंधन ने कहा- ये मामला अलग है

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हर साल चारधाम यात्रा में...

Chaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के चमत्कार पर बनी ये फिल्में, नवरात्रि में जरूर देखें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज नवरात्रि का पहला दिन...

रोज ट्रैवल के दौरान कैसे रखें स्किन का ध्यान? अपनाएं ये ट्रिक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। ऑफिस के दौरान महिलाओं को...