back to top
29.1 C
New Delhi
Friday, March 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

UP Nikay Chunav 2023 : भाजपा नेता ने अखिलेश पर लगाया तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप

UP Nikay Chunav 2023 : आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने कहा कि सभी से आग्रह है कि मधुर जी को इतने भारी मतों से विजय बनाएं, जिससे प्रदेश में जनपद हरदोई का नाम रोशन हो जाए।

हरदोई, एजेंसी। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव तुष्टीकरण की राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने व्यक्ति विशेष जाति को फायदा पहुंचाने के लिए देश की अस्मिता को भी दांव पर लगा दिया है। यह बातें शुक्रवार को राज्य सरकार के आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने काशीनाथ गेस्ट हाउस में प्रबुद्ध वर्ग के लोगों को संबोधित करते हुए कही है।

श्री मिश्र जी की जीत तो सुनिश्चित

आबकारी मंत्री नगर पालिका के उम्मीदवार सुख सागर मिश्र मधुर के प्रचार के लिए यहां पहुंचे थे। जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सभी से आग्रह है कि मधुर जी को इतने भारी मतों से विजय बनाएं, जिससे प्रदेश में जनपद हरदोई का नाम रोशन हो जाए। आगे उन्होंने यह कहा कि श्री मिश्र जी की जीत तो सुनिश्चित है परंतु इसका अंतर इतना ज्यादा होना चाहिए कि प्रदेश में इतने भारी मतों से कोई भी उम्मीदवार विजय होकर ना आया हो। आप सबके भरोसे ही हमारा परिवार हमारे पिताजी पिछले 50 वर्षों से इस जनपद में आप लोगों की सेवा कर रहे हैं।

जनपद में मेडिकल कॉलेज लाने का काम किया

उन्होंने कहा कि 2008 से आप सबके बीच आपके आशीर्वाद से आपका यह बेटा हरदोई के विकास के लिए हमेशा तत्पर रहता है। जनपद में मेडिकल कॉलेज हो या रिंग रोड लाने का काम आपके इस बेटे ने किया है। उम्मीद ही नहीं वरन विश्वास है कि आप लोगों का आशीर्वाद इस बेटे को हमेशा की तरह इस बार भी मिलेगा। इस अवसर पर प्रत्याशी मधुर मिश्रा नाम प्रबुद्ध जनों से ज्यादा से ज्यादा मतदान कराने एवं वोट देने की अपील की। सभा की अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ डॉक्टर डॉ. जेके वर्मा ने मधुर जी को भारी मतों से जिताने की अपील की।

Advertisementspot_img

Also Read:

पूर्व BJP विधायक ने फिर उगला जहर, बोले- मुसलमान आज के राक्षस, उन्हें खत्म करना जरूरी है

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पूर्व BJP विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। एक बार फिर उन्होंने कुछ ऐसा...
spot_img

Latest Stories

…तो IND vs NZ मुकाबले में बारिश डालेगी खलल? जानिए अहमदाबाद का मौसम अपडेट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टी20 विश्व कप का समापन 8...

पूर्व BJP विधायक ने फिर उगला जहर, बोले- मुसलमान आज के राक्षस, उन्हें खत्म करना जरूरी है

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पूर्व BJP विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह...

UP Politics: कांशीराम जयंती पर शक्ति प्रदर्शन करेगी BSP, मायावती कर सकती हैं चुनावी शंखनाद

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश चुनावों के मद्देनजर बहुजन...