UP News: SP सांसद शफीकुर्रहमान का निधन, 94 की उम्र में ली आखिरी सांस, लंबे समय से थे बीमार

Uttar Pradesh News: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और संभल का सांसद शफीकुर्रहमान ने 94 वर्ष का उम्र में मुरादाबाद में अंतिम सांस ली।
Shafiqur Rahman Barq
Shafiqur Rahman BarqRaftaar.in

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं संभल सांसद शफीकुर्रहमान का 94 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनको अचानक स्वास्थ्य बिगड़ने पर मुरादाबाद के सिद्ध हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां अंतिम सांस ली। शफीकुर्रहमान को समाजवादी पार्टी का फाउंडर मेंबर भी कहा जाता है।

लंबे समय से थे बीमार

शफीकुर्रहमान लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उन्हें शारीरिक कमजोरी के चलते मुरादाबाद के सिद्ध हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने उनकी बीमारी का कारण किडनी में इंफेक्शन बताया था।

मुलायम सिंह यादव के थे करीबी

4 अक्टूबर 1992 को मुलायम सिंह यादव ने समाजवादी पार्टी की स्थापना की थी। उस समय शफीकुर्रहमान भी फाउंडर मेंबर थे। उन्होंने समाजवादी पार्टी को बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। 6 दिसंबर 1992 को जब बाबरी मस्जिद विध्वंस हुआ, तब मुलायम सिंह यादव की सरकार ने बाबरी मस्जिद ऐक्शन कमेटी के अध्यक्ष रहे। उनको मुस्लिम पक्ष के हितों के लिए जाना जाता था। मुस्लिम समाज में उनकी साफ छवि है। मुलायम सिंह यादव और शफीकुर्रहमान के बहुत अच्छे संबंध थे। वे मुलायम सिंह यादव के बेहद करीबी थे। वे अपनी बेबाक टिप्पणियों के लिए जाने जाते थे।

समाजवादी पार्टी से बने थे सांसद

समाजवादी पार्टी से 1996 में शफीकुर्रहमान पहली बार मुरादाबाद सीट से सांसद बने। इसके बाद साल 1998 और 2004 में उन्होंने फिर मुरादाबाद सीट से जीत दर्ज की। साल 2009 में उन्होंने बहुजन समाज पार्टी से संभल सीट से चुनाव लड़ा था। उन्होंन संभल से भी जीत दर्ज की। इसके बाद साल 2019 में उन्होंने फिर से समाजवादी पार्टी में वापसी की और 2019 लोकसभा चुनाव में संभल से जीत दर्ज की। उनके राजनीतिक करियर में वे 5 बार सांसद रहे। शफीकुर्रहमान 1999 में मुरादाबाद सीट से और 2014 में संभल सीट से मात्र 5174 वोटो के अंतर से हार गए थे।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in