back to top
27.4 C
New Delhi
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

उप्र: अयोध्या सहित पांच शहरों का ‘स्मार्ट’ होगा ट्रैफिक मैनेजमेंट

-मुख्यमंत्री योगी ने 221.44 करोड़ की दी मंजूरी लखनऊ, 01 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश सरकार की पहल पर कई प्रमुख शहरों का ट्रैफिक मैनेजमेंट अब स्मार्ट होने जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य स्मार्ट सिटी मिशन कार्यक्रम के तहत ट्रैफिक व्यवस्था के आधुनिकीकरण के उद्देश्य से पांच शहरों- अयोध्या, फिरोजाबाद, शाहजहांपुर, गोरखपुर और मेरठ के लिए कुल 221.44 करोड़ की धनराशि को मंजूरी प्रदान की है। मुख्यमंत्री कार्यालय के मुताबिक राज्य स्मार्ट सिटी मिशन कार्यक्रम अन्तर्गत अयोध्या शहर की ट्रैफिक व्यवस्था के आधुनिकीकरण के उद्देश्य से आईटीएमएस परियोजना के सुगम क्रियान्वयन के लिए 49.74 करोड़ की स्वीकृति प्रदान की गई है। इसी तरह मुख्यमंत्री ने फिरोजाबाद शहर की ट्रैफिक व्यवस्था के आधुनिकीकरण के उद्देश्य से 42.33 करोड़, शाहजहांपुर के लिए 41.07 करोड़, गोरखपुर के लिए 50.25 करोड़ और मेरठ के लिए 38.05 करोड़ की स्वीकृति प्रदान की है। इसके साथ ही प्रदेश में कई अन्य विकास कार्यों को भी तेजी से पूरा किया जाएगा। गोरखपुर स्थित पैडलेगंज से आरकेबीके मारुति शोरूम तक इंटरसेप्टिंग सीवर एवं समानान्तरण बंधे के निर्माण जल्द किया जाएगा। इसके लिए मुख्यमंत्री ने 34.19 करोड़ की धनराशि को मंजूरी दी है। वहीं राजधानी लखनऊ में कुकरैल रिवर रिवाइवल एंड वाटर फ्रंट डेवलपमेंट फेज-1 का निर्माण भी जल्द किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने आई-डी ऑफ ड्रेन के निर्माण के आदेश दिए हैं। इसके लिए उन्होंने 67.65 करोड़ की स्वीकृति प्रदान की है। हिन्दुस्थान समाचार/संजय

Advertisementspot_img

Also Read:

अयोध्या के संतों ने हनी सिंह के विवादित बयान पर जताई कड़ी आपत्ति, कहा- वे समाज के लिए कलंक हैं

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । मशहूर सिंगर हनी सिंह एक बार फिर विवादों में आ गए हैं। हाल ही में दिल्ली में अपने...
spot_img

Latest Stories

RCB vs CSK Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें हाई-वोल्टेज मुकाबला, यहां जानें पूरी डिटेल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज के दिन के डबल हेडर...

SRH vs LSG: हेड-टू-हेड में किसका दबदबा? आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में...

Company Secretary क्या होता है? जानें कैसे बनाएं इस फील्ड में करियर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। यह बात स्वभाविक है कि आज...

Kolkata Port सीट पर कड़ा मुकाबला: TMC, BJP, कांग्रेस और वाम के बीच चौतरफा लड़ाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में कोलकाता...

रविवार का व्रत क्यों होता हैं खास, जानिए महत्त्व और व्रत विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार का दिन सूर्य देव...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵