UP Election Result 2023: यूपी में खिला कमल, सभी मेयर पदों पर जीत की ओर बढ़ रही BJP

उत्तर प्रदेश के निकाय चुनाव के परिणाम आज घोषित हो रहे हैं। रुझानों के मुताबिक मेयर चुनाव में भाजपा सभी सीटों पर जीत दर्ज करती हुई नजर आ रही है।
UP Election Result 2023: यूपी में खिला कमल, सभी मेयर पदों पर जीत की ओर बढ़ रही BJP

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज डेस्क। यूपी निकाय चुनाव में भाजपा एतिहासिक जीत की ओर बढ़ रही है। बता दें कि 17 नगर निगमों पर मेयर चुनाव के वोटों की गिनती चल रही है। वहीं अयोध्या, झांसी, मथुरा, बरेली और सहारनपुर के नतीजे भी आ चुके हैं। पांचो सीटों पर भाजपा को जीत हासिल हुई है।

सहारनपुर नगर निगम में भाजपा की जीत

सहारनपुर नगर निगम में BJP के प्रत्याशी डॉक्टर अजय सिंह को लगभग 8850 वोटों से जीत हासिल हुई है। वहीं इस सीट से दूसरे स्थान पर BSP की खदीजा मसूद रही हैं और समाजवादी पार्टी के नूर हसन मलिक को करारी हार का सामना करना पड़ा है।

झांसी नगर निगम में खिला कमल

झांसी नगर निगम में भाजपा के बिहारी लाल आर्य को मेयर पद के लिए हुए चुनाव  में जीत मिली है। भाजपा उम्मीदवार बिहारी लाल आर्य ने कांग्रेस के अरविंद कुमार बबलू और समाजवाटी पार्टी के सतीश जतारिया को हराया है।

अयोध्या नगर निगम में भाजपा को मिली बड़ी जीत

अयोध्या नगर निगम में भी भाजपा की जीत हुई है। यहां से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने समाजवादी पार्टी के कैंडिडेट आशीष पांडेय को 27000 वोटों से करारी शिकस्त दी है। अयोध्या के मेयर पद पर कब्जा करने के बाद महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने प्रधानमंत्री मोदी और सीएम योगी सहित जनता को शुक्रिया कहा।

सभी नगर निगमों पर मेयर पदों के परिणाम आज होंगे घोषित

गौरतलब है कि प्रदेश में मेयर पदों के लिए 17 नगर निगमों में चुनाव हुआ था। इनमें आगरा, झांसी, शाहजहांपुर, फिरोजाबाद, अलीगढ़, बरेली, मुरादाबाद, गोरखपुर, अयोध्या, मथुरा-वृंदावन, सहारनपुर, मेरठ, लखनऊ, कानपुर, गाजियाबाद, वाराणसी और प्रयागराज शामिल हैं।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in