back to top
31.1 C
New Delhi
Friday, March 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

UP Crime: गाजियाबाद में अपराधियों ने वकील के चैंबर में घुस कर मारी गोली

UP Crime: पुलिस ने घेराबंदी कर दूसरे गोकश शोएब पुत्र इकबाल निवासी मुरादनगर को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को मौके से चार गोवंश मिले, जिनको काटने की तैयारी थी।

गाजियाबाद, रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में बुधवार को अपराधियों ने बड़ी वारदात को अंजाम दे दिया। जिले में तहसील परिसर में अधिवक्ता को दोपहर खाना खाते वक्त गोली मार कर मौत की नींद सुला दिया। जिस समय बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया, उस वक्त अधिवक्ता खाना खा रहे थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस जल्द ही अपराधियों को पकड़ने का दावा कर रही है। फिलहाल अपराधी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।

गोली लगने से हो गया घायल

इधर, जिले के जानी थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात पुलिस के साथ मुठभेड़ के दौरान एक गोकश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसके समेत उसके दूसरे साथी को भी पकड़ लिया। घायल गोकश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानी थाना क्षेत्र में पुलिस को मंगलवार देर रात गोकशी की सूचना मिली। सूचना पर सिवालखास चौकी प्रभारी केके गौतम ने जंगल में पहुंचकर घेराबंदी कर दी। खुद को घिरा हुआ देखकर गोकशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक गोकश के पैर में गोली लग गई। उसकी पहचान रिहान पुत्र गुलाब निासी धौलड़ी थाना जारी के रूप में हुई।

इकबाल निवासी मुरादनगर को भी कर लिया गिरफ्तार

पुलिस ने घेराबंदी कर दूसरे गोकश शोएब पुत्र इकबाल निवासी मुरादनगर को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को मौके से चार गोवंश मिले, जिनको काटने की तैयारी थी। घायल गोकश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पकड़े गए दोनों गोकशों से पुलिस पूछताछ कर रही है। चौकी प्रभारी केके गौतम के अनुसार पूछताछ के आधार पर गोकशों के पूरे नेटवर्क का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

Advertisementspot_img

Also Read:

Mardaani 3 Trailer: 93 बच्चियों की जिंदगी बचाने निकलीं रानी मुखर्जी, जानिए किस दिन फिल्म होगी रिलीज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘मर्दानी 3’ का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर तहलका मच गया...
spot_img

Latest Stories

UP Politics: कांशीराम जयंती पर शक्ति प्रदर्शन करेगी BSP, मायावती कर सकती हैं चुनावी शंखनाद

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश चुनावों के मद्देनजर बहुजन...

Share Market: जंग के तनाव से शेयर बाजार में गिरावट, Sensex 365 अंक टूटा, Nifty भी 100 अंक से ज्यादा फिसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार...

Delhi New LG: कौन हैं तरणजीत सिंह संधू? जिन्हें मिली दिल्ली के नए उपराज्यपाल की जिम्मेदारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिल्ली में उपराज्यपाल पद पर...