up-congress-candidates-won-270-district-panchayat-seats-ajay-kumar-lallu
up-congress-candidates-won-270-district-panchayat-seats-ajay-kumar-lallu

उप्र : 270 जिला पंचायत सीटों पर कांग्रेस उम्मीदवार जीते : अजय कुमार लल्लू

लखनऊ, 05 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने बुधवार को यह दावा किया है कि उप्र में सम्पन्न हुए पंचायत के चुनाव में पार्टी का संतोषजनक प्रदर्शन रहा है। प्रदेश के जिला पंचायत के चुनाव में कांग्रेस पार्टी के 270 जिला पंचायत के उम्मीदवारों ने विजय प्राप्त किया है। 571 सीटों पर जिला पंचायत के कांग्रेस उम्मीदवार जहां दूसरे स्थान पर रहे वहीं 711 सीटों पर कांग्रेस उम्मीदवार तृतीय स्थान पर रहे। उप्र कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि पूरे प्रदेश में बड़े पैमाने पर कांग्रेस पार्टी के न्याय पंचायत अध्यक्ष, ब्लाक अध्यक्ष एवं संगठन के पदाधिकारियों के नेतृत्व में भारी संख्या में ग्राम प्रधान एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य का चुनाव पार्टी के कार्यकर्ता जीते हैं। जिस तरह पूरे प्रदेश में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के नेतृत्व में न्याय पंचायत, ब्लाक व ग्राम स्तर तक संगठन का मजबूती के साथ निर्माण किया गया है उसी का नतीजा है कि आज सुखद परिणाम देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि गांव, खेत, खलिहान, नौजवान, कानून व्यवस्था और कोरोना जैसे गंभीर विषयों पर कांग्रेस पार्टी ने जो लड़ाई लड़ी है उसके सुखद परिणाम आने शुरू हो गये हैं। उन्होंने पूरा भरोसा और विश्वास जताया है कि आने वाले दिनों में कांग्रेस महासचिव के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी को प्रदेश की जनता का विश्वास एवं आर्शीवाद प्राप्त होगा। हिन्दुस्थान समाचार/दीपक

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in