back to top
31.1 C
New Delhi
Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

UP Board: कौन मारेगा बाजी? किसका रहेगा पलड़ा भारी? कौन बनेगा टॉपर इस बार? जानें पिछली परीक्षाओं के नतीजे

परीक्षार्थी https://upmsp.edu.in या http://upresult.nic.in पर जाकर जान सकेंगे अपना रिजल्ट। 55,25,308 पंजीकृत परीक्षार्थी में से 3,24,008 ने परीक्षा छोड़ी।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज उत्तर प्रदेश के लाखों छात्र-छात्राओं के भविष्य का फैसला तय होने वाला है। उत्तर प्रदेश शिक्षा बोर्ड द्वारा आज 10वीं और 12वीं के परीक्षार्थियों का रिजल्ट घोषित किया जाएगा। बोर्ड द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार आज दोपहर 2 बजे रिजल्ट जारी कर दिए जाएंगे। हर साल की तरह इस साल भी यूपी बोर्ड के 55 लाख परीक्षार्थियों को अपनी मेहनत के रिजल्ट आने का इंतजार है। यूपी बोर्ड द्वारा आज यानी 20 अप्रैल 2 बजे रिजल्ट जारी कर दिए जाएंगे।

यूपी बोर्ड परीक्षा रिजल्ट 2023

अगर हम पिछले कुछ सालों की बात करें तो यूपी रिजल्ट के बोर्ड में उतार-चढ़ाव बने हुए हैं। साल 2023 में इंटरमीडिएट का रिजल्ट 75.52% आया था। जिसमें बात की जाए तो 83% लड़कियां पास हुई थी तो वहीं मात्र 69% लड़के पास हुए थे। वहीं 10वीं के रिजल्ट की बात की जाए तो वह 89.78% रहा था। इसमें भी बाजी लड़कियों ने मारी थी। लड़कियों का रिजल्ट 93.34 % रहा था तो वहीं लड़कों का 86.64% रहा था।

यूपी बोर्ड परीक्षा रिजल्ट 2022

साल 2022 के यूपी बोर्ड रिजल्ट में इंटरमीडिएट की बात की जाए तो इसमें 85.33 प्रतिशत परीक्षार्थी पास हुए थे। जिसमें 90% लड़कियां थी तो वहीं 81.51% लड़के थे। हाई स्कूल की बात की जाए तो उसमें 88.18 प्रतिशत छात्र-छात्राएं पास हुए थे।

यूपी बोर्ड परीक्षा रिजल्ट 2021

साल 2021 की बात की जाए तो इस साल थे तकरीबन 56 लाख परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी। जिसमें 12वीं के 97.88 फ़ीसदी छात्र छात्राएं पास हुए थे। इनमें से लड़कियों का प्रतिशत 98.40% था तो वहीं लड़कों का प्रतिशत 97.47%। तो वहीं 10वीं की बात की जाए तो उसमें 99.53 पीस दी छात्र छात्राएं पास हुए थे।

यूपी बोर्ड परीक्षा रिजल्ट 2020

साल 2020 के यूपी बोर्ड रिजल्ट की बात की जाए तो उसमें 2019 के मुकाबले बेहतरी दर्ज की गई थी। 2020 में करीब 50 लाख से ज्यादा परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी। 12वीं में 76.63 छात्र-छात्राएं पास हुए थे। जिसमें 74.63% लड़कियां थी तो वहीं 68.88% लड़के थे। क्लास 10th की बात की जाए तो उसका रिजल्ट 83.31% रहा था। जिसमें दसवीं और बारहवीं दोनों ही कक्षाओं के टॉपर बागपत जिले से थे।

अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें – www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

प्रियंका चतुर्वेदी ने AI और सोशल मीडिया को दी चेतावनी, महिलाओं के खिलाफ अश्लील कंटेंट पर X और Grok पर कार्रवाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। शिवसेना (UBT) की राज्यसभा सांसद और महिला अधिकारों की कट्टर समर्थक प्रियंका चतुर्वेदी ने सोशल मीडिया पर महिलाओं के खिलाफ फैलाए...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...