अलीगढ़, 17 जून (हि.स.)। भारत में अवैध रूप से घुसपैठ कर रह रहे बांग्लादेशी और रोहिंग्याओं को लेकर देश की सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं। पिछले कुछ दिनों के दौरान प्रदेश में कई रोहिंग्याओं की गिरफ्तारी भी हुई है। इसी कड़ी में गुरुवार को अलीगढ़ से दो रोहिंग्या नागरिकों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक का नाम रफीक है और दूसरे का नाम आमीन है। एटीएस के अधिकारी ने बताया कि पकड़े गये दोनों रोहिंग्या म्यांमार के रहने वाले हैं। अवैध तरीके से भारत में आकर फर्जी दस्तावेज से यहां रह रहे हैं। इनके पास से पुलिस को मोबाइल, उनचर कार्ड, पीली धातू के बिस्किट आदि चीजें मिली है। प्राथमिक पूछताछ में यह जानकारी हुई है कि ये लोग अवैध तरीके रोहिंग्याओं को भारत में प्रवेश कराकर प्रदेश के कुछ जिलों में बसा देते हैं और फैक्ट्रियों या छोटे-छोटे कारखानों में मजदूर के रूप में नौकरी दिलवाते हैं और भारतीय नागरिकता से संबंधित कागज बनवाते हैं। इसके बदले में अवैध वसूली करते हैं। उप्र बन रहा रोहिंग्याओं का नया ठिकाना पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया है कि प्रदेश में रोहिंग्या घुसपैठियों और बांग्लादेशी घुसपैठियों का ठिकाना बनाने के साजिश रची जा रही है। ऐसा माना जा रहा है कि विधानसभा चुनाव से पहले इन सभी घुसपैठियों को राशन कार्ड और पैन कार्ड बनवा कर उनको प्रदेश में स्थाई सदस्यता दिलवाई जाती है,जिससे यूपी में चुनाव में ये एक बड़ा वोट बैंक के तौर पर तैयार हो जाएं। इस काम के लिए इनको अच्छी खासी रकम भी दी जा रही है। साल 2021 में पकड़े गए कई रोहिंग्या अवैध तरीके से भारत के उत्तर प्रदेश में घूसे कई रोंहिग्याओं को यूपी एटीएस गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से फर्जी दस्तावेजों के आधार पर बनाए गए पासपोर्ट, राशन कार्ड, वोटर कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस आदि बरामद किए गए हैं। पकड़े गए रोहिंग्याओं में इनमें से अजीमुल हक उर्फ अजीउल्ला हसन, हसन अहमद उर्फ फारुख, मोहम्मद शाहिल उर्फ मो. शाहिद को संतकबीरनगर, अमानउल्ला को अलीगढ़, आमिर हुसैन व नूर आलम को गाजियाबाद और अब्दुल माजिद, नोमान अली, मो. रिजवान खान व फुरखान हुसैन को शामली से गिरफ्तार किया गया। इनके साथ ही दो अवैध बांग्लादेशी भी गिरफ्तार हुए। ये सभी म्यांमार और बर्मा के निवासी थे। एटीएस ने अभी कुछ पहले गाजियाबाद जिले से दो रोहिंग्या नागरिक आमिर हुसैन और नूर आलम को पकड़ा था। हिन्दुस्थान समचार/दीपक




