back to top
18.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

यूपी कैबिनेट के इस फैसले से खुश अनुप्रिया पटेल, कार्यकर्ताओं से कहा- ‘आगे-आगे देखिए होता है क्या’

लखनऊ में आयोजित अपना दल (एस) की बैठक में केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि हमारी हर मांग पूरी हो रही है और हमारे मुद्दे सचमुच जमीन पर रहने वाले लोगों के दिल को छूते हैं।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अपना दल (एस) की संगठन समीक्षा बैठक हुई, जिसमें एनडीए सहयोगी और केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने भी शिरकत की। बैठक में पार्टी की रणनीतियों और संगठन की मजबूती को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा हुई।

इस दौरान केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने योगी कैबिनेट के आउटसोर्सिंग में आरक्षण के फैसले की सराहना की। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी ने लंबे समय से इसी मांग को लगातार उठाया है।

केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने संगठन समीक्षा बैठक में कहा कि आज अपना दल (एस) के लिए बेहद महत्वपूर्ण दिन है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई दी और उनका संघर्ष, मेहनत और समर्पण रंग लाने का स्वागत किया, जो संगठन के लिए सुखद और प्रेरणादायक परिणाम लेकर आया है।

नियमों के पालन में कमी से वंचित वर्ग प्रभावित- अनुप्रिया पटेल 

केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि हमारी पार्टी ने लंबे समय से आउटसोर्सिंग में नियुक्तियों में आरक्षण की सुनिश्चितता की मांग उठाई। नियमों के पालन में कमी से वंचित वर्ग प्रभावित हो रहे थे, उनका अधिकार हनन हो रहा था, जिसे हमारी पार्टी ने लगातार मजबूती से उठाया और समर्थित किया।

हमारी मांग एक-एक करके पूरी हो रही- अनुप्रिया पटेल

अनुप्रिया पटेल ने कहा कि आपके संघर्ष की ताकत से उत्तर प्रदेश सरकार ने कैबिनेट के अहम निर्णय के तहत आउटसोर्सिंग में नियुक्तियों में आरक्षण नियमों के पालन के लिए व्यवस्था बना दी है। उन्होंने कहा, “देखिए, अपना दल (एस) की मांगे एक-एक कर पूरी हो रही हैं।” अभी कुछ महीने पहले हमारी प्रमुख मांग, देश में जाति आधारित जनगणना कराने की, पीएम मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने मंजूरी दे दी है।

आगे-आगे देखिए होता है क्या- अनुप्रिया पटेल

केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट ने आउटसोर्सिंग में नियुक्तियों से जुड़ी अपना दल (एस) की लंबे समय से चली आ रही महत्वपूर्ण मांग को पूरा कर दिया है। यह हमारे संघर्ष और मेहनत का सार्थक परिणाम है।

अनुप्रिया पटेल ने कहा, “आगे- आगे देखिए और क्‍या- क्या होता है। अपना दल (एस) के साथियों से मैं कहना चाहती हूं कि हमारी बातें सच में जमीन पर रहने वाले लोगों के दिल को छूती हैं, इसलिए सरकार तक हमारी आवाज पहुंचती है।”

Advertisementspot_img

Also Read:

‘गाय, टोपी, टीका, पाकिस्तान…जैसे शब्द हटा दें तो भाजपा खत्म हो जाएगी’, ओवैसी की पार्टी के नेता का तीखा बयान

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के नेता अख्तरुल ईमान ने बड़ा बयान दिया...
spot_img

Latest Stories

दिव्यांका नाम का मतलब- Divyanka Name Meaning

Divyanka of Haksh / दिव्यांका नाम का मतलब :...

कौन हैं भगवान शिव? जानिए नाम, स्वरूप और शक्तियों से जुड़ी सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। भगवान शिव, जिन्हें महादेव, भोलेनाथ...

Special Recipe: नवरात्रि के नौ दिनों तक बनाए खास पकवान, व्रत में खा सकती हैं आसानी से

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) शुरू...

West Bengal Assembly Election 2026: कैसा रहा है Bahrampur Assembly Seat पर सियासी संग्राम, जानिए किसका रहा दबदबा

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026...

Divyanka Tripathi ने कई महीने तक छुपाई प्रेग्नेंसी, अब बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका...

जारी होने वाला है GATE 2026 का रिजल्ट, दाखिला लेने के लिए जान लें देश के Top 20 Engineering Colleges

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के लाखों इंजीनियरिंग के छात्रों...