back to top
22.1 C
New Delhi
Tuesday, March 24, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अनियंत्रित ट्रक ने तीन राहगीरों की ली जान, मुख्यमंत्री ने जताया दुख

-भीषण सड़क हादसे में घायल हुए छह राहगीर, अस्पताल में चल रहा इलाज चित्रकूट,09 मार्च (हि.स.)। जनपद मुख्यालय कर्वी से गोस्वामी तुलसीदास की धरती राजापुर जा रहा एक ट्रक पहाड़ी कस्बे के पास अनियंत्रित हो गया। अनियंत्रित ट्रक ने कुछ-कुछ दूरी पर तीन राहगीरों को कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। छह राहगीर घायल है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर दुख जताते हुए घायलों को बेहतर इलाज के निर्देश दिये है। कर्वी से राजापुर जा रहा एक ट्रक पहाड़ी कस्बा स्थित दंगल मैदान के पास अनियंत्रित हो गया। लापरवाही एवं तीव्र गति से ट्रक चलाते हुए चालक ने पहले कस्बे के दंगल मैदान के पास खड़े ट्रैक्टर को ठोका, फिर बाइक सवार विकासखंड पहाड़ी में तैनात तकनीकी सहायक साकेत बिहारी मिश्रा जो अपने साइड से राजापुर की ओर जा रहे थे उनको भी जोरदार टक्कर मारी। इसके बाद अपनी साइड से आ रहे पैदल मुखिया यादव (40) को कुचल दिया। कुछ दूरी पर खड़े ऑटो पर जोरदार टक्कर मारने से आधा दर्जन सवारियां घायल हो गई। चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। घटना को देखते ही आसपास के ग्रामीण ऑटो में दबे यात्रियों को निकालते हुए पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार मिश्रा ने घायल तकनीकी सहायक साकेत बिहारी मिश्रा, धीरेंद्र पुत्र बिहारीलाल ,संजना देवी पति धीरेंद्र, आशा पिता प्रेम, नीतू, रामकिशोर पुत्र जगुआ निवासीगण चकौध शिव देवी पत्नी कन्हैया, आशा, रेनू निवासीगण नई दुनिया कर्वी को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहाडी में इलाज के लिए भर्ती कराया। मौजूद डॉक्टरों द्वारा घायलों का प्राथमिक उपचार किया। गंभीर रुप से घायल सवारियों को उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिसमें जिला अस्पताल में इलाज के दौरान तकनीकी सहायक साकेत बिहारी मिश्रा एवं ऑटो चालक विनोद कुमार निवासी बौनापुरवा बहिलपुरवा की मौत हो गई। मुख्यमंत्री ने जताया दुख मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद चित्रकूट के थाना पहाड़ी क्षेत्र के अन्तर्गत एक सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दुर्घटना में घायल व्यक्तियों के समुचित उपचार की व्यवस्था करने का भी निर्देश दिये। हिन्दुस्थान समाचार/रतन/दीपक

Advertisementspot_img

Also Read:

मणिपुर के उखरुल में फिर बिगड़े हालात, जनजातीय संघर्ष के बाद जले मकान, प्रशासन ने बढ़ाई सुरक्षा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मणिपुर के उखरुल जिले में एक बार फिर हालात बेकाबू होते नजर आए, जब सोमवार दोपहर लिटान सारेइखोंग गांव में हथियारबंद...
spot_img

Latest Stories

इस दिन से खुलेगा केदारनाथ का कपाट, जानिए 6 महीने क्यों बंद रहता है मंदिर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। केदारनाथ मंदिर (Kedarnath Dham) जो...

रुचिका नाम का मतलब- Ruchika Name Meaning

Meaning of Ruchika / रुचिका नाम का मतलब: Bright,...

IPL 2026: मिचेल स्टार्क की एंट्री पर सस्पेंस के बीच Hemang Badani ने दिया अपडेट, NOC का इंतजार कर रही है DC

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 से पहले दिल्ली कैपिटल्स...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵